Uttar Pradesh news वाराणसी / उत्तर प्रदेश:
वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा गांव में मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाका इतना तेज था कि एक मंजिला मकान पूरी तरह गिर गया और घर में मौजूद चार लोग मलबे में दब गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान 28 वर्षीय ओमप्रकाश और 24 वर्षीय प्रीति की मौत हो गई, जबकि गिरिजा देवी समेत दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। गिरिजा देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे गिरिजा देवी रसोई में खाना बनाने गई थीं। जैसे ही उन्होंने लाइटर जलाया, गैस लीकेज के कारण आग भड़क गई और सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे पूरा मकान ढह गया।
घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में गैस लीकेज को हादसे की वजह माना जा रहा है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
डीसीपी नीतू कादियान ने बताया कि पुलिस ने समय रहते सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दो लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।
ब्यूरो रिपोर्ट -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक चढ़ा 132 केवी हाईटेंशन पोल पर, गांव में मचा हड़कंप
Farrukhabad news जहानगंज /फर्रुखाबाद जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में उस[...]
Mar
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news वाराणसी में सिलेंडर ब्लास्ट से मकान ढहा, दो की मौत, दो घायल
Uttar Pradesh news वाराणसी / उत्तर प्रदेश: वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा गांव[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news फर्रुखाबाद में पुलिस पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप, एडीजी से की गई शिकायत
Farrukhabad news मोहम्मदाबाद / फर्रुखाबाद 24 मार्च 2026 फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कामचोर अफसरों पर SDM का ‘हंटर’, समाधान दिवस में मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS 46 में से सिर्फ 4 का निपटारा; घर में घुसकर लूट और बिजली[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS kampil
KAIMGANJ NEWS खेत में ‘खूनी’ रंजिश: सरसों काटने पर मचा तांडव, लाठियां तानकर दी जान से मारने की धमकी
कायमगंज (फर्रुखाबाद)।अन्नदाता के पसीने से सींची गई फसल पर अब अपनों की ही बुरी नजर[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अन्नदाता के नाम पर बड़ा घोटाला: फर्जी ट्रेडिंग फर्म के जरिए जालसाजों ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। फर्रुखाबाद में जालसाजों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने अब[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तम्बाकू ‘खांचा’ मांगने पर पुरानी रंजिश में हैवान बने युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर किया मरणासन्न
KAIMGANJ NEWS – गंभीर रूप से घायल लहूलुहान हालत में कराया सीएचसी भर्ती – किन्तु[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS घरेलू कलह की भेंट चढ़ रही जिंदगियां: कायमगंज क्षेत्र में दो युवकों ने किया जानलेवा प्रयास
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव का स्तर इस कदर बढ़ गया है[...]
Mar