Farrukhabad news जहरीले खरपतवार नाशक का छिड़काव कर बर्वाद की गेहूँ फसल

IMG 20250710 WA0150

Farrukhabad news — थाना जहानगंज के सलमापुर गांव में दबंगों की दबंगई, जातिसूचक गालियां मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप
जहानगंज / फर्रुखाबाद – 9 फरवरी 2026
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम सलमापुर मजरा भडौसा में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गांव के ही कुछ लोगों पर एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल में खरपतवार नाशक दवा डालकर उसे बर्बाद करने का गंभीर आरोप लगा है। इतना ही नहीं, जब किसान ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए बेरहमी से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित किसान छत्रपाल पुत्र गंगाराम कठेरिया ने थाना जहानगंज में दी गई लिखित तहरीर में बताया कि 7 फरवरी 2026 को वह अपने खेत पर गेहूं की फसल देखने गया था। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि गांव के ही मुशर्रफ व आफजाल पुत्रगण अशफाक तथा आफताब पुत्र नत्थू ने उसकी खड़ी फसल में जहरीली दवा छिड़क दी है। जहरीले पदार्थ के प्रभाव से करीब 10 डिसिमिल खेत में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह . गलकर नष्ट हो गई, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
पीड़ित के अनुसार, जब उसने आरोपियों से इस हरकत का कारण पूछा तो वे आगबबूला हो गए और उसे भद्दी-भद्दी जातिसूचक गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने किसान को लात-घूसों से जमकर पीटा तथा भविष्य में जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल किसान ने परिजनों की मदद से उपचार कराया और 8 फरवरी को थाना जहानगंज पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित किसान ने प्रशासन से मांग की है कि उसे फसल के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गांव में घटना को लेकर आक्रोश का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण भी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news जहरीले खरपतवार नाशक का छिड़काव कर बर्वाद की गेहूँ फसल

Farrukhabad news — थाना जहानगंज के सलमापुर गांव में दबंगों की दबंगई, जातिसूचक गालियां मारपीट[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS

Farrukhabad news कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पालियों में शुरू हुई मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं

Farrukhabad news – CCTV की निगरानी, उड़नदस्ते सक्रिय — कमालगंज में फिरोज गांधी जनता इंटर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ईंट भट्टा श्रमिकों के बच्चों को शैक्षिक सेवा संदेश दे बढाया उनका रुझान

KAIMGANJ NEWS – खेल माध्यम से दी शिक्षा की सीख , वितरित की स्वादिष्ट खाद्य[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news अनिकेत यादव की सूझबूझ से बचा बहुत बड़ा ट्रेन हादसा

Farrukhabad news – युवक ने लाल कपड़े को एक डन्डे में बांध दिया ट्रेन पायलट[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सपा नेता अन्ने खां, 400 परिवारों को बांटी राहत—ग्रामीणों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

KAIMGANJ NEWS – शमशाबाद के कई गांवों में राहत अभियान, पूर्व निरीक्षण के बाद निभाया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भारतीय कृषक एसोसिएशन ने संगठन विस्तार कर सौंपा दायित्व, दी तहसील घेराव की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद भारतीय कृषक एसोसिएशन (अराजनैतिक) की महत्वपूर्ण बैठक मुन्नालाल सक्सेना के आवास[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS संदिग्ध हालात में मिले दो युवक, एक की मौत—दूसरा गंभीर

KAIMGANJ NEWS – नगला कुम्हारी के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिले; शराब के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वैवाहिक वर्षगांठ पर स्कूली बच्चों को साइकिलें बाँटकर की अनुकरणीय परंपरा पेश

KAIMGANJ NEWS – स्कूल परिसर में उत्साहित माहौल के बीच बच्चों की खुशी बनीं कार्यक्रम[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes