आजम खान के गढ़ रामपुर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव से छलक आया आंखों में दर्द।कहां भैंस चोरी के आरोपी को जेल और बाकियों को बेल।

IMG 20220211 WA0099

रामपुर ,उत्तरप्रदेश। 11 फरवरी

जैसा कि आप सब जानते हैं कि सपा के कद्दावर नेता आजम खान पिछले कई महीनों से जेल में बंद है और उनकी हालत ठीक नहीं है इस बीच चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सुप्रीमो अखिलेश यादव जब शुक्रवार को पार्टी के मुस्लिम चेहरा रहे कद्दावर नेता और अभी जेल में बंद आजम खान के प्रचार के लिए रामपुर पहुंचे जहां शाहबाद में पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह के लिए आयोजित एक चुनावी सभा रखी गई थी जिसमें अखिलेश यादव ने आजम खान के लिए अपना दर्द जाहिर किया और कहा कि उन्हें भैंस और किताब चोरी के आरोप में जेल में रखा गया है जबकि किसानों को कुचलने वालों को बेल दे दी गई है उनका इशारा साफ तौर पर लखीमपुर खीरी कांड में जमानत पाने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की ओर था।।

अखिलेश यादव ने सभा में कहा यह वोट डालने का अधिकार हमें मिला है आपका एक-एक वोट बदलाव लाएगा आज जब हम लोग चुनाव लड़ रहे हैं अब्दुल्लाह तो आ गए हमारे बीच में 2 साल में परेशानी उठानी पड़ी झूठे मुकदमों में रहना पड़ा मोहम्मद आजम खान साहब उनके बिना हमारा चुनाव चल रहा है वह होते तो चुनाव दूसरे तरीके से होता झूठे मुकदमों में जेल चले गए हैं , लेकिन झूठे मुकदमों की उम्र होती नहीं है ज्यादा।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि आजम खान पर न जाने कितने झूठे मुकदमे लगा दिए गए हैं इसलिए उन्हें जेल में रहना पड़ रहा है जिन्होंने अखबार पढ़ा होगा आज का जीप से कुचलने वाला जेल से बाहर आ गया उन पर मुकदमे है भैंस चोरी के इन्हे जेल में रहना पड़ रहा है जिनको हमने टीवी पर देखा की जीत से किसानों को कुचल दिया वह जेल से बाहर है यही तो है न्यू इंडिया जो तरक्की पसंद होगा यूनिवर्सिटी बनाएगा आपके हक और सम्मान के लिए लड़ेगा उसे जेल होगी और जो किसानों को पूछ लेगा उसे जेल से बाहर कर दिया जाएगा यह न्यू इंडिया बीजेपी का,

अखिलेश यादव बस यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा यह अन्याय करने वाली और झूठी सरकार है अखिलेश यादव ने एक बार फिर अपने चुनावी वादों को दोहराते हुए कहा कि बिजली का बिल आता है तो करंट लगता है कि नहीं कुछ लोगों पर मुकदमे भी हैं परेशान भी किया इसलिए सपा ने तय किया है कि सरकार बनी तो 300 यूनिट का कोई बिल नहीं आने वाला है जैसे नेता जी ने किया था कि सिंचाई के लिए बिजली माफ सिंचाई के लिए पैसा नहीं देना पड़ेगा।

 

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes