कायमगंज फर्रुखाबाद 11 फरवरी 2022
तेज हवाओं के बावजूद भी खिली धूप से राहत महसूस हो रही है । कड़ाके की सर्दी लंबे समय तक पड़ने के कारण जन सामान्य को अब तक काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से सर्दी के कारण लगभग हर तीसरा व्यक्ति सर्दी जुकाम खांसी बदन दर्द से पीड़ित होता दिखाई दिया । इस बीच छोटे-छोटे शिशुओं नौनिहालों तथा उम्र दराज बुजुर्गों को सर्दी के कारण बहुत कुछ असहनीय स्थित से गुजारना पड़ा। अब 10 फरवरी से धीरे धीरे आकाश साफ हो गया और आज काफी तेज धूप निकली। जिससे जन सामान्य को बीते दिनों की अपेक्षा खुशनुमा मौसम मिला। आदमियों को ही नहीं, भीषण सर्दी से पालतू तथा जंगली पशु पक्षी भी बेजार नजर आ रहे थे। बदले मौसम से पशु-पक्षी भी काफी राहत महसूस करते दिखाई दे रहे हैं। गौरैया चिड़िया तथा अन्य पक्षियों में तोता चील कौवा आदि पक्षी सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए सुरक्षित खुले स्थानों एवं झाड़ियों के ऊपरी भाग पर पंख फैलाकर धूप लेते बहुतायत में दिखाई पड़ने लगे। वही जंगली जंतु नेवला आदि के अलावा अन्य रेंगने वाले जीव तथा निराश्रित गोवंश एवं नीलगाय जैसे पशु भी कहीं अकेले तो कहीं समूह में बैठकर या खड़े होकर निकली तेज धूप में सिक कर शरीर में व्याप्त सर्दी की जकड़न को दूर करने जैसा प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। मौसम में आए बदलाव के बाद अन्नदाता मेहनतकश किसान भी ईश्वर को धन्यवाद दे रहा है। उसका कहना है कि साधनों के अभाव में भीषण सर्दी में उसने बड़ी मुश्किल से अपने दिन बिताए। वही अन्ना जानवरों से खेतों की रखवाली रात दिन करनी पड़ रही थी। अब रखवाली करते समय भले ही रात को सर्दी लगे । लेकिन दिन में तो धूप से गर्मी मिल ही जाएगी। कम से कम पहले की अपेक्षा अब आधे समय ही सर्दी से बचाव करना पड़ेगा। हालांकि धूप निकलने के बावजूद भी तेज पछुआ हवाओं के कारण कुछ हद तक शाम ढलते ही तल्ख सर्दी महसूस होगी। किंतु तेज हवाओं के बहाव को किसान अच्छा मान रहे हैं। उनका कहना है कि तेज पछुआ हवा चलने के कारण खेतों में जो नमी आने की वजह से गेहूं की फसल को रतुआ लगने का खतरा हो रहा था। अब यह हवाएं अतिरिक्त नमी को दूर कर देंगी। तो फिर खेतों में खड़ी फसलों में रतुआ जैसा रोग लगने की संभावना कम हो जाएगी। प्रकृति के बदले नजारे से अस्त व्यस्त हो चुका जनजीवन अब फिर एक बार सामान्य होता दिखाई दे रहा है।
प्रधान संपादक जयपाल सिंह यादव
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug