Shahjahanpur news- आग की लपटों से घिरा फरियादी जब बाहर चीख रहा था उस समय पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय में ही मौजूद थे
– धूँ -धूँ – कर जल रहे व्यक्ति को बचाने के लिए उसके बच्चे चीख पुकार कर रहे थे मामला देख कुछ पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई तब तक पीड़ित की हालत गंभीर हो चुकी थी
*शाहजहांपुर 5 मार्च 2024*
आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने का यह मामला जनपद शाहजहांपुर मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने बिल्कुल पास का बताया जा रहा है l बार-बार फरियाद करने के बाद भी सुनवाई ना होने से हताश हो पीड़ित ने एसपी ऑफिस में खुद को आग लगा ली। आग लगाने के बाद पीड़ित काफी देर तक एसपी ऑफिस में आग की लपटों में घिरा रहा ।खास बात यह रही की पुलिस अधीक्षक उस समय अपने कार्यालय में ही मौजूद थे। बताया गया कि पीड़ित की पिकअप गाड़ी एक दबंग ने छीन ली थी और पीड़ित लगातार थाना तथा पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगा रहा था। न्याय न मिलने पर उसने खुद को आग लगा ली। फिलहाल गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि युवक ताहिर काँठ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी पिकअप गाड़ी एक दबंग ने छीन ली थी। जिसके बाद वह थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक तक न्याय की गुहार लगा चुका था। अपने परिवार के साथ वह लगातार पुलिस अधीक्षक कार्यालय आ रहा था। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। आज उसने खुद को आग के हवाले कर लिया। इसके बाद आग की लपटों में घिरा युवक एसपी ऑफिस के अंदर भागता रहा। युवक आग की लपटों में जलता रहा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से युवक की आग बुझाई और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में शाहजहांपुर में एसपी ऑफिस में हुई इस घटना से जन सामान्य की फरियाद सुनने तथा समाधान करने की प्रक्रिया पर प्रश्न चिन्ह लगता दिखाई दे रहा है । इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर श्री मीणा ने कहा कि उन्होंने इस मामले की जांच कराई थी । जिस व्यक्ति पर पिकअप छीन लेने का यह व्यक्ति आप लग रहा था ।उसमें पाया गया कि उसी ने अपने खर्चे पर पिकअप खरीदी थी । इसके भुगतान का व्यौरा भी उसके पास था । इसलिए यह मामला पीड़ित को न्यायालय ले जाना चाहिए था।आग लगाने जैसी घटना नहीं की जानी चाहिए । फिर भी पुलिस कर्मियों ने जैसे ही देखा किसी तरह आग को बुझा कर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है । उनके अनुसार फिलहाल पीड़ित की हालत ज्यादा खराब नहीं है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct