Shahjahanpur news–सड़क हादसा: – बोलेरो व ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर सात घायल तीन की हुई मौत

Picsart 24 03 05 17 35 05 960

Shahjahanpur news-बोलेरो सवार सभी बारात से वापस लौट रहे थे हादसे में दूल्हे के चाचा व चालक की भी हो गई मौत

– सभी घायलों को जरियनपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया इसके बाद लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद हुए रेफर
शाहजहांपुर ( उ० प्र ० )5 मार्च2024
खुशी – खुशी दुल्हन को विदा कराकर वापस लौटते समय हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई । वहीं चार गंभीर रूप से घायल हुए । घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई ।चारों तरफ रोने चिल्लाने की आवाज़ सुनाई देने लगी ।
सड़क हादसा की यह दुखद घटना जनपद शाहजहांपुर थाना कलान के गॉव नौगवां के पास फर्रूखाबाद – मुरादाबाद हाईवे पर होना बताई जा रही है । बताया गया कि बारात में शामिल होने के बाद कुछ बाराती बोलेरो कार से वापस लौट रहे थे । उसी समय कला क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से बोलेरो में सवार आगे बैठे दूल्हे के चाचा तथा चालक सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।घटना के बाद चीख पुकार मच गई । सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बोलेरो की खिड़की आदि काट कर किसी तरह उसमें फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला । सभी की हालत गंभीर थी ।लगभग दो लोग मरणासन्न हालत में थे । एक के और बहुत अधिक चोटें लगी थी । सभी सातों घायलों को वहीं पास के जरियनपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ।जहां से तत्काल सभी को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद भेज दिया गया । घायलों के साथ जल्द उपचार दिलाने के लिए पुलिस भी गई थी । लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद पहुंचते ही सभी का परीक्षण किया गया । ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आकाश बंसल ने बताया कि यहां लाए गए लोगों में से दो लोग रजनीश तथा एक और मृत पाए गए । एक की कुछ सांसे चल रही थी । उसे तत्काल इमरजेंसी वार्ड में ले जाकर उपचार देने का प्रयास किया जा रहा था । किन्तु कुछ ही मिनट में उसने भी दम तोड़ दिया । इस तरह तीन लोगों के मरने की पुष्टि चिकित्सक द्वारा की गई । उन्होंने बताया कि शेष बचे चार घायलों में से प्राथमिक चिकित्सा के बाद तीन को आवश्यक उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है । जबकि एक घायल का सघन चिकित्सा कक्ष में उपचार जारी है । बताया जा रहा है कि इस भीषण घटना के तुरंत बाद घबराए ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes