Farrukhabad news-सामान्य पैदावार से बहुत अधिक बड़े आकार तथा वजन में निकले आलू को देखने मौके पर लगा ग्रामीणों का तांता
फर्रुखाबाद 5 मार्च 2024
वैसे तो जनपद फर्रुखाबाद आलू की पैदावार क्षेत्रफल तथा किस्म के लिए पूरी एशिया की मंडी में अपना स्थान रखता है । यहां आलू की जहां अच्छी पैदावार होती है वही अच्छी किस्म का आलू काफी बड़ी मात्रा में पैदा किया जाता है । कई बार खेत में तैयार फसल की जब खुदाई होती है । तो काफी बड़े-बड़े आलू निकलते हैं । लेकिन इतना बड़ा आलू जिसका वजन 2 किलो हो शायद यह पहली बार देखने में आया । जिस किसान के खेत में यह आलू पैदा हुआ वह भी इसे देखकर काफी अचंभित था । वही इसकी चर्चा क्षेत्र में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग आलू का आकार देखने के लिए वहां पहुंच रहे थे. । इतने बड़े आकार का आलू जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के पतौजा गांव में किसान मेहराज हुसैन के खेत में खुदाई के समय मिला । आलू उत्पादक किसान मेहराज हुसैन ने बताया कि वह खेती का काम करते हैं और अपने खेतों में आलू की फसल का हीअधिकांश उत्पादन करते हैं ।, लेकिन इस बार जो उनके खेत में दो किलो का आलू निकला उसको देखकर वह खुद अचरज में पड़ गए। मेहराज ने बताया कि हमारे परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी से आलू की खेती होती चली आ रही है, । लेकिन इस तरह का आलू पहली बार निकाला है। उनके अनुसारआलू की फसल में रासायनिक उर्वरक के अलावा जैविक खादों का उपयोग करते हैं। खेतों में आलू की उत्पादकता हमेशा अच्छी रहती है।इस बार आलू का उत्पादन अच्छा रहा है, लेकिन आज से पहले कभी भी इतना वजन का आलू खेतों में पैदा नहीं हुआ है। मेहराज ने बताया कि दो किलो से अधिक के आलू को देखकर वह खुद भी हैरान हैं कि इस तरह का आलू कैसे पैदा हुआ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May