KAIMGANJ NEWS विद्यालय स्टाफ तथा बच्चों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई पूर्व पीएम की जयंती

IMG 20251225 WA0227

KAIMGANJ NEWS – प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने पूर्व प्रधान मंत्री पं० अटलबिहारी वाजपेई के जीवन से जुडे अनेक प्रेरक प्रसंगों पर प्रकाश डाल बच्चों को उनके सरल स्वभाव एवं संघर्ष को अनुकरणीय बता, उससे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया
कायमगंज / फर्रुखाबाद
वैसे तो बहुत से उदार हृदयी राजनेता भारतवर्ष की राजनीति के क्षितिज पर आए जिन्होंने अपने विचारों एवं सर्वग्राही भाव से सदैव जनहित तथा राष्ट्र हित में कार्य किए । उन्हीं में से मधुरभाषी कुशल वक्ता सादगी और सदाचार युक्त जीवन शैली वाले भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री पं० अटल बिहारी वाजपेई जी भी एक महान व्यक्तित्व के धनी भी भारतीय राजनीति फलक पर सभी देशवासियों के प्रिय रहे आए और देश सेवा तथा जन सेवा की भावना की प्रेरणा दे इस दुनियां से चले गए परन्तु वे अमर विचार क्रांति ज्योति के रूप में आज भी जाने व माने जाते हैं ।

IMG 20251220 WA01681

यह विचार व्यक्त करते हुए परिषदीय प्राथमिक विद्यालय मदारपुर के प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ला ने श्रद्दा सुमन अपर्ति कर आयोजित जयंती कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया । इसी के साथ विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों व अन्य स्टाफ ने पूर्व पीएम को जयंती अवसर पर श्रद्दा पूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया । वहीं मौजूद अभिभावकों ने उनके चित्र पर पुष्प एवं पुष्प गुच्छ चढ़ाकर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाल नमन किया।इस अवसर पर बच्चों की कला प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें विजेताओं को आगामी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने की घोषणा की गई। बच्चों को प्रधानमंत्री मोदी जी के सजीव प्रसारण को भी दिखाया गया। और कार्यक्रम संपन्न होने पर अतिथियों एवं छात्र / छात्राओं को प्रसाद के रूप में गजक मिष्ठान, नमकीन व गर्म चाय वितरित की गई ।

ब्यूरो में चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes