KAIMGANJ NEWS रंगारंग कार्यक्रम द्वारा स्कूली नन्हें मुन्ने बच्चों ने मुख्य अतिथि मंत्री तथा सांसद सहित सभी को किया मंत्र मुग्ध

Picsart 25 12 27 18 09 12 172

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर के सीपी विद्या निकेतन में आयोजित वार्षिक उत्सव में स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध मंत्री धर्मपालसिंह एवं सांसद मुकेश राजपूत सहित उपस्थित सभी को रंगारंग प्रस्तुतियां दे मंत्रमुग्ध कर दिया ।

IMG 20251227 WA0315

सभी ने बच्चों की मेधा युक्त कला की सराहना का । मंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया गया । बच्चों ने सरस्वती वंदना से प्रस्तुतियों की शुरुआत कर कब्वाली, महाभारत , सर्कस , रामायण व भारत के अन्य प्रांतों की विभिन्न झलकियों की प्रस्तुतियां दीं । वहीं देश भक्ति गीतों पर श्रोताओं व दर्शको ने तालियां बजा बच्चों का उत्साह वर्धन किया ।इस पर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भीषण सर्दी में भी बच्चों ने पूरे जोश से प्रस्तुतियां दे विद्यालय की बेहतर शिक्षा का परिचय दिया है ।

IMG 20251220 WA01681

विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त कर सम्मानित करते हुए बुकें भेंट की गई । स्कूल के प्रधानाचार्य आरके बाजपेई ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की और शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल और डायरेक्टर डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। वही उन्होंने अपने विचार रखे । पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, रजनी गोयल, पुखराज डागा, दीपक राज अरोड़ा, राजेश अग्निहोत्री, अमरदीप दीक्षित और वेणु सिंह, योगेश तिवारी, सुतीक्षण श्रीवास्तव, अशोक वर्मा और सुशील राजपूत मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जुबी खान और अविज्ञान मिश्रा ने किया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes