Farrukhabad news क्षेत्रीय विधायक सुशील शाक्य ने किया विशेष टाउन फीडर का शुभारंभ
तकनीकी फॉल्ट व लोड की समस्या से मिलेगी राहत
अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
नवाबगंज/फर्रुखाबाद, 14 फरवरी 2026 नगर पंचायत नवाबगंज के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए शनिवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र नवाबगंज पर अमृतपुर क्षेत्रीय विधायक सुशील शाक्य ने टाउन क्षेत्र के लिए बनाए गए विशेष अलग बिजली फीडर का पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया। इस नई व्यवस्था से नगर क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली आपूर्ति की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।
उद्घाटन अवसर पर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि अब तक नवाबगंज टाउन की बिजली सप्लाई विभिन्न फीडरों से जुड़ी होने के कारण आए दिन तकनीकी फॉल्ट और अत्यधिक लोड की समस्या सामने आती थी, जिससे उपभोक्ताओं को अनियमित बिजली आपूर्ति का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि नए समर्पित फीडर के शुरू होने से अब नगर के उपभोक्ताओं को प्रतिदिन लगभग 21 घंटे 30 मिनट तक निर्बाध बिजली सप्लाई मिलने की संभावना है, जिससे घरेलू और व्यावसायिक गतिविधियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस मौके पर शिवशंकर (एक्सईएन ग्रामीण), धर्मेंद्र सिंह (एसडीओ), अब्दुल मजीद (जेई), गोपाल मिश्रा (नोडल अधिकारी), कमल भारद्वाज (मंडल अध्यक्ष) सहित अखिलेश भारद्वाज, लाइनमैन वीरसिंह, प्रदीप कुमार, अनिरुद्ध सिंह, हुकुमसिंह, प्रमोद कुमार समेत समस्त विद्युत कर्मी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
– फर्रुखाबाद से दीपक कुमार यादव की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बेटियों की सुरक्षा पर सवाल: छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होते ही पीड़िता दवंगों की दवंगई से हुई हलकान , गांव में दहशत
Farrukhabad news अमृतपुर/फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया[...]
Mar
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news 01अप्रैल से महंगा हुआ सफर: टोल दरों में बढ़ोतरी से वाहन चालकों / स्वामियों की जेब पर असर – आम आदमी भी यात्री के तौर पर होगा प्रभावित
Uttar Pradesh news लखनऊ/ गोरखपुर / उत्तर प्रदेश ( द एंड टाइम्स न्यूज ) नए[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news डीएम का सख्त रुख: स्कूलों में महंगी प्राइवेट किताबें थोपने पर रोक, विरोध में विकास मंच द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन पर चेता प्रशासन
Farrukhabad news – संगठन इस व्यवस्था को शोषण बता पहले भी ज्ञापन सौंप कर चुका[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बंदरों के आतंक ने ली दो जिंदगियां: सात माह की गर्भवती महिला छत से गिरी, दर्दनाक मौत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र में बंदरों का बढ़ता आतंक अब जानलेवा साबित हो रहा[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news महाभारत सर्किट में चमकेगा काम्पिल्य (कम्पिल): 4.70 करोड़ की योजना से बनेगा वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट हब
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश :- 30 मार्च 2026 फर्रुखाबाद जिले का ऐतिहासिक स्थल[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में दावत वलीमा से लौट रहे युवकों का हंगामा, पुलिस टीम पर हमला—दो सिपाही घायल, एक हिरासत में
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद, 30 मार्च 2026। नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी अरशान पुत्र इरफान के[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पहले रोशनी, फिर चोरी!”—शातिर चोरों का नया अंदाज़, कायमगंज में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा में बीती रात एक ऐसी[...]
Mar