KAIMGANJ NEWS चीनी मिल में 17 लाख के नाला निर्माण पर घोटाले की गूंज! घटिया सामग्री पकड़ी गई, डीएम के निर्देश पर काम ठप

Picsart 26 02 14 19 30 58 482 1

KAIMGANJ NEWS –उपाध्यक्ष व डायरेक्टरों के औचक निरीक्षण में खुली धांधली की परतें
–पुराने नाले पर ही ईंटों के रद्दे रखकर नया दिखाने की तैयारी का आरोप
–मानक विहीन सामग्री के प्रयोग पर तहसील प्रशासन ने तत्काल रुकवाया निर्माण
कायमगंज/फर्रुखाबाद, संवाददाता। किसान सहकारी चीनी मिल में नाला निर्माण कार्य को लेकर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है। निर्माण में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के प्रयोग के आरोप लगने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। आरोप है कि करीब 17 लाख रुपये की लागत से हो रहे निर्माण में भारी गोलमाल किया जा रहा था और पुराने नाले पर ही ईंटों के रद्दे रखकर उसे नया दिखाने की तैयारी थी।
शनिवार को मिल के उपाध्यक्ष सावन कुमार उर्फ जय गंगवार, डायरेक्टर अमरदीप दीक्षित, ओंकार गंगवार और सुरेश चंद्र ने मिल के दक्षिण दिशा में रेलवे ट्रैक के समीप चल रहे नाला निर्माण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य में मौरम के स्थान पर बालू का अत्यधिक प्रयोग किया जा रहा था, जिससे गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। उपाध्यक्ष ने तत्काल इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की, जिसके बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने जांच के आदेश जारी किए।
मौके पर पहुंचे तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर और मिल के जेई अनिल यादव के सामने उपाध्यक्ष व डायरेक्टरों ने निर्माण में धांधली के आरोप लगाए। उनका कहना था कि पुराने नौ इंची नाले के ऊपर ही ईंटों के रद्दे लगाकर प्लास्टर के माध्यम से नया निर्माण दिखाने की तैयारी की जा रही थी, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई गई। जांच के दौरान मौके पर पड़ी बालू में मौरम की मात्रा बेहद कम पाई गई, जिसका नमूना भी लिया गया। इस दौरान जानकारी को लेकर जेई और पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर ने बताया कि मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया गया है और संबंधित स्टीमेट व दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पूरे मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी को दे दी गई है और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं मिल के जेई अनिल यादव का कहना है कि केवल मरम्मत कार्य की निविदा जारी हुई थी और उसी के अनुरूप काम कराया जा रहा था। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes