farrukhabad news –जिला निर्वाचन कार्यालय में लगी भीषण आग, अभिलेख नष्ट होने की संभावना

Picsart 23 12 20 16 43 38 399

Farrukhabad news-आग की तीव्रता के कारण दमकल कर्मी मेन गेट से नहीं कर सके प्रवेश / तोड़नी पड़ी कार्यालय की दीवार

फर्रुखाबाद , 20 दिसंबर 2023
बताया जा रहा है कि आज प्रातः
जिला निर्वाचन कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई । देखते ही देखते चंद मिनट में आज ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगी देखकर चारों ओर दहशत युक्त हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई । जिस निर्वाचन आयोग के कार्यालय के भवन में आग लगी है । उसमें बड़ी मात्रा में चुनाव से संबंधित अभिलेख रखे हैं । आग की भीषण लपटों की चपेट में आने से अभिलेखों एवं वोटरलिस्टों के भी जल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है ।आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं रहीं ।आग की तीव्रता अधिक होने के कारण फायर कर्मियों को मेन गेट से अंदर घुस पाने में जब सफलता नहीं मिली तो फायर ब्रिगेड की टीम ने कार्यालय की दीवार तोड़ कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया । इसी बीच फायर ब्रिगेड की गाडियों का पानी खत्म हो गया , तो दो गाडियां तुरन्त रिफिलिंग के लिए भेजनी पडीं । लोकसभा निर्वाचन से पहले आयोग के चुनाव में आग लग जाने के कारण जिला प्रशासन के सामने अभिलेखों से जुड़ी समस्याएं खड़ी हो गई हैं । यह कार्यालय जिला मुख्यालय फतेहगढ़ कचहरी परिसर के पास स्थित है। आग लगने से काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। उठतीं आग की लपटों और धुँआ के बीच फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाने के लिए पसीना बहाते रहे । जानकारी के अनुसार काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes