kaimganj news –डीपीआरओ कार्यालय का लेखाकार10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Picsart 23 12 20 17 06 07 191

Farrukhabad news-सफाई कर्मी से वेतन भुगतान के नाम पर ली थी रिश्वत

-गिरफ्तारी के बाद जामा तलाशी में रिश्वतखोर लेखाकार के पास से लगभग 79 हजार रुपया और नकद हुआ बरामद
फर्रुखाबाद 20 दिसंबर 2023 ( द एण्ड टाइम्स न्यूज )
विकास विभाग के डीपीआरओ कार्यालय में तैनात लेखाकार को एंटी करप्शन टीम ने₹10000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों हिरासत में ले लिया । गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम निरीक्षक लेखाकार को शहर कोतवाली फतेहगढ़ लेकर चले गए।
मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मदाबाद विकासखंड क्षेत्र का रहने वाला सफाई कर्मचारी राजेश कुछ समय पहले निलंबित कर दिया गया था। उसके तीन माह के निलंबन काल का बेतन भुगतान दिलाने की एवज में लेखाकार रुपये की मांग कर रहा था । सफाई कर्मचारी काफी दिन से लेखाकार के चक्कर लगाकर वेतन भुगतान की गुहार लगा रहा था । किंतु किसी भी कीमत पर बिना रिश्वत के लेखाकार उसका वेतन भुगतान करने को तैयार नहीं हो रहा था । परेशान होकर अंत में सफाई कर्मी राजेश ने कानपुर में तैनात एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह से संपर्क किया। उन्होंने लेखाकार को 10 हजार रुपये दिए। जैसे ही सफाई कर्मचारी ने लेखाकर राकेश को रुपये दिए। वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने लेखाकार राकेश को तुरंत ली गई रिश्वत के रूपयों सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए रिश्वतखोर लेखाकार को शहर कोतवाली फतेहगढ़ ले जाया गया । जहां रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए जाने के आरोप में उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई ।लेखाकार की गिरफ्तारी से पूरे विकास विभाग में हड़कंप की स्थिति दिखाई दे रही थी । कोतवाली में पहुंचे लेखाकार राकेश की जब जामा तलाशी ली गई तो दौरान तलाशी उसके पास से 79440 रुपए और अलग से बरामद हुए । इन बरामद रूपयों के बारे में जब उससे जानकारी चाही गई तो वह कोई उत्तर नहीं दे सका । इसलिए समझा जा रहा है कि लेखाकार के पास से मिले रुपए भी उसने इसी तरह दूसरे लोगों से रिश्वत में ही लिए होंगे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes