KAIMGANJ NEWS –पांच भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक, परिजनों में मचा कोहराम
कायमगंज में मची चीख-पुकार, ईद की खुशियां मातम में बदलीं; ससुराल से लौटकर युवक ने चुना मौत का रास्ता
कायमगंज (फर्रुखाबाद)।
एक तरफ खुशियों का त्योहार ईद बीता ही था, तो दूसरी तरफ एक घर का चिराग जिद और विवाद की भेंट चढ़ गया। जयपुर में सिलाई का काम करने वाला 35 वर्षीय सोहेल अपनी पत्नी की एक ऐसी जिद के सामने हार गया कि उसने मौत को गले लगाना बेहतर समझा। गुरुवार सुबह कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस के सामने छलांग लगाकर सोहेल ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अताईपुर जदीद रजवाड़ा मोहल्ला निवासी सोहेल सुबह-सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचा था। जैसे ही कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आई, सोहेल ने मौत की छलांग लगा दी। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसे बचाने की कोशिश तो की, लेकिन काल के क्रूर पंजों ने सोहेल को जकड़ लिया था। जीआरपी और आरपीएफ की तत्परता से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल बना अखाड़ा: भाइयों ने बीवी को देखते ही खोया आपा
अस्पताल के गलियारों में जब सोहेल की पत्नी असमा पहुंची, तो वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। पांच भाइयों में सबसे बड़े सोहेल की मौत से टूटे भाइयों ने अपनी भाभी को देखते ही विरोध शुरू कर दिया। परिजनों का सीधा आरोप था कि “असमा की वजह से ही सोहेल ने जान दी है।” परिजनों के आक्रोश और पत्नी के विलाप के बीच पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विवाद की जड़: ‘जयपुर साथ ले चलो’
मृतक के भाइयों के अनुसार, सोहेल जयपुर में काम करता था। ईद पर घर आने के बाद वह पिछले पांच दिनों से ससुराल में ही था।
-
- परिजनों का आरोप: असमा जयपुर साथ जाने की जिद पर अड़ी थी, जबकि सोहेल अभी उसे ले जाने की स्थिति में नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों में तीखी बहस हुई।
- पत्नी का पक्ष: दूसरी ओर, बिलख रही असमा का कहना है कि उनके बीच कोई विवाद नहीं था।
“शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।”
— बशीर अहमद, जीआरपी चौकी प्रभारी
ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान



FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पारिवारिक विवाद में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
KAIMGANJ NEWS –पांच भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक, परिजनों में मचा कोहराम कायमगंज में[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news भारत–ईरान की दोस्ती का अनोखा उदाहरण: लेह में इंसानियत का परिचय दे हुई नीलामी से आया सामने, 25 हजार में बिका एक अंडा
Daily news नई दिल्ली : – द एंड टाइम्स न्यूज युद्ध की मार झेल रहे[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शक की चिंगारी बनी जानलेवा पंचायत में बवाल के बीच 40 वर्षीय रविंद्र ने निगली सल्फास, हालत नाजुक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। शक, आरोप और पारिवारिक विवाद की आग ने एक बार फिर एक[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा: ड्यूटी के दौरान की-मैन ( रेलवे कर्मी ) मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर घायल
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कासगंज–कानपुर रेलवे ट्रैक पर ड्यूटी कर रहे एक रेलवे कर्मी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मौत का हाईटेंशन खतरा: पितौरा क्रॉसिंग पर 33KV लाइन से उठीं चिंगारियां दिखाई पड़ीं आग जैसे शोले, टला बड़ा हादसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद मंगलवार रात कायमगंज क्षेत्र में अचरा मार्ग स्थित पितौरा रेलवे क्रॉसिंग[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा बना जाम का जाल : -ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जनता बेहाल—प्रशासन बेखबर
Farrukhabad news फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ | फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगर के बीच स्थित बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा इन[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को रणक्षेत्र बना शमसाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर SDM और विधायक पति में ‘महासंग्राम’
KAIMGANJ NEWS –500 बीघा गेहूं की फसल पर मचा ‘कोहराम’: भारी पुलिस फोर्स तैनात, विधायक[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मठ की मर्यादा तार-तार: महिलाओं पर कस रहे थे फब्तियां, टोकने पर पुलिस से ही भिड़ गए ‘गौरक्षा प्रमुख’ और ‘बजरंग दल’ के नेता
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बवाल: शिवरई मठ पर मनचलों ने काटा हंगामा, खाकी से बदसलूकी[...]
Apr