Daily news नई दिल्ली : – द एंड टाइम्स न्यूज
युद्ध की मार झेल रहे ईरान के लोगों की मदद के लिए भारत में इंसानियत और दोस्ती की एक मिसाल देखने को मिल रही है। सदियों पुरानी भारत–ईरान की सांस्कृतिक और मानवीय रिश्तों की डोर आज भी उतनी ही मजबूत है, जिसका जीवंत उदाहरण लद्दाख के लेह में सामने आया।
रविवार को लेह में ईरान के युद्ध प्रभावित लोगों की सहायता के लिए एक विशेष चंदा संग्रह अभियान आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अभियान के दौरान नीलामी का आयोजन किया गया, जिसने सभी को भावुक भी किया और प्रेरित भी।
सबसे खास बात यह रही कि नीलामी में एक साधारण सा अंडा 25 हजार रुपये में बिका। इसे स्थानीय निवासी शब्बीर हुसैन ने खरीदा। वहीं इससे पहले कारगिल में इसी तरह के आयोजन में एक मुर्गा 1.25 लाख रुपये में नीलाम हो चुका है।
इस आयोजन को अंजुमन इमामिया लेह और मजलिस-ए-उलेमा लेह द्वारा मिलकर संचालित किया गया। नीलामी में केवल अंडा या मुर्गा ही नहीं, बल्कि आभूषण, कपड़े और नकद धनराशि भी दान में दी गई, जिससे बड़ी रकम एकत्र की जा सकी।
यह पहल केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत और ईरान के बीच गहरे मानवीय संबंधों और भाईचारे का प्रतीक भी है। संकट की इस घड़ी में भारतवासियों ने यह साबित कर दिया कि वे न केवल अपने देशवासियों के लिए, बल्कि वैश्विक मानवता के लिए भी हमेशा खड़े रहते हैं।
मानवता का यह संदेश साफ है कि: –
मुश्किल समय में सीमाएं मायने नहीं रखतीं, इंसानियत सबसे ज्यादा महत्व रखती है ।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct