– प्रधान पति के पिस्टल से निकली गोलियां दोनों बच्चों के पेट को चीरती हुई बाहर हो गई । फायर करने वाला पुलिस हिरासत में
कायमगंज -फर्रुखाबाद 5 जुलाई 2022
यह दर्दनाक एवं कानून विरुद्ध घटना थाना क्षेत्र कंपिल के गांव सिकंदरपुर खास में गत रात लगभग 12:00 बजे होना बताई जा रही है । गंभीर रूप से घायल हुए दोनों बच्चे जो जिंदगी और मौत के बीच उपचाराधीन हैं। इनके परिवार बेहद गरीब बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार बच्चों के पिता मेहनत मजदूरी करके वमुश्किल अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर पाते हैं। ऐसी गरीबी और तंग हालत में अचानक उनके ऊपर यह मुसीबत पहाड़ की तरह आकर टूट पड़ी । पूरा गांव बच्चों के स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इसी गांव के आकाश पुत्र पप्पू की शादी गांव की एक लड़की से होना तय हुआ था। लड़की का परिवार बारात आने की व्यवस्था में लगा था । उधर वर पक्ष की ओर से गांव स्थित एक मंदिर पर डीजे लगाकर तिलक चढ़ाई का कार्यक्रम किया जा रहा था । डीजे की धुन पर शादी की खुशी में लोग थिरक रहे थे। जहां लोगों की भीड़ जमा थी। बज रहे डीजे के पास इसी गांव के निवासी शंभूलाल कश्यप का 9 वर्षीय बेटा प्रांशु तथा राजीव कश्यप का 12 वर्षीय बेटा अनुराग भी खड़ा था। खुशी में झूमते हुए कुछ युवक तमंचे से फायर कर रहे थे। उसी समय ग्राम प्रधान हेमलता के पति सत्यपाल भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार सत्यपाल ने अभी-अभी कुछ दिन ही पहले अपने राजनैतिक सोर्स के चलते पिस्टल का लाइसेंस लेकर पिस्टल खरीदा था । वही पिस्टल लेकर प्रधान पति सत्यपाल वहां पहुंचा। लोगों के अनुसार उस समय सत्यपाल शराब के नशे में था। उसने अचानक अपना पिस्टल कबर से बाहर निकाल कर फायर करना चाहा। लेकिन पूरी जानकारी ना होने के कारण फायर नहीं हुआ। बल्कि कारतूस उसी में फस गया । फसा हुआ कारतूस निकालने के लिए उसने अपना पिस्टल खोलने का प्रयास किया। वैसे ही अचानक पिस्टल से ताबड़तोड़ 3 गोलियां सनसनाती हुई निकली। एक गोली वहां खड़े गरीब के बेटे अनुराग के पेट में लगकर पार हो गई । और दूसरी दो गोलियां दूसरे लाचार गरीब परिवार के मासूम प्रांशु को जा लगी। एक गोली उसके पेट को चीरती हुई बाहर निकल गई। जबकि दूसरी गोली बेचारे के पेट में ही फस गई। इस दर्दनाक , नासमझी के कारण हुई घटना के बाद डीजे बंद हो गया। चारों तरफ सन्नाटा पसर गया। तथा पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया । शादी की खुशियां एकदम ठंडी पड़ गई ।दोनों घायल बच्चों को मौके से लाकर कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें तत्काल प्रथम उपचार के बाद डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए यहां से भी दोनों बच्चे आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिए गए हैं । दोनों गरीब परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। उधर घटना की सूचना के बाद पुलिस ने प्रधान पति सत्यपाल को बुलाकर अपनी हिरासत में ले लिया है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug