अनियंत्रित बाइक खड्डे में गिरी युवक की दर्दनाक मौत

IMG 20220704 WA0067

शमसाबाद फर्रुखाबाद 4 जुलाई 2022 अनियंत्रित बाइक सवार 10 फ़िट गहरे खड्ड में गिर कर गंभीर घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।वही शमशाबाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेजा। बाइक सवार युवक मां को बिठाकर मौसा के घर पसियापुर जा रहा था। जानकारी के अनुसार ढाई कर शमशाबाद मार्ग पर सोमवार को एक बाइक सवार यूबक उस समय अनियंत्रित होकर लगभग 10 फुट गहरे खड्ड में गिर कर गंभीर हो गया जब वह अपनी मां को बाइक पर बिठाकर शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर में मौसा के घर जा रहा था। दुर्घटना के संबंध में बताया गया है अमनदीप पुत्र रती राम निवासी बसु मई थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर सोमवार को अपनी मां रेवती देवी को बाइक पर बिठाकर शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पसियापुर में मौसा के घर जा रहा था । ढाई घाट शमशाबाद मार्ग पर ग्राम साधु सराय के निकट अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई जो 10 फुट गहरे खड्ड में जा गिरी इस दुर्घटना में जहां एक ओर बाइक सबार यूबक की हालत गंभीर हो गई वहीं दूसरी ओर बाइक सवार चालक की मां भी घायल हो गई शोरगुल की आवाज सुनकर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई वहीं कुछ लोगों ने घटना की सूचना शमशाबाद थाना पुलिस को दी। जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रुप से घायल बाइक सवार युवक तथा उसकी मां को उपचार सीएचसी शमशाबाद में लाया गया । जहां चिकित्सकों ने बाइक चालक अमनदीप उम्र 20 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। उधर बेटे की मौत की सूचना पर माँ रेवती देवी का हाल बेहाल हो गया और शब पर दहाड़ मार कर रोने लगी। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी ने बताया बाइक सवार युवक के खड्ड में गिरने की सूचना मिली थी जिस पर मौके पर पुलिस फोर्स को भेजा गया था। मां बेटे को सीएससी शमशाबाद में लाया गया जहां चिकित्सकों ने बाइक चालक अमनदीप को मृत घोषित कर दिया । उन्होंने बताया बिधानिक कार्रवाई के अंतर्गत पंचनामा भरवाये जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भिजवा दिया गया । उन्होंने यह भी बताया मृतक के परिवार के लोगों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई दुर्घटना में बेटे की की मौत की सूचना मिलते ही घर परिबार में कोहराम मच गया परिबार के लोग मौके पर राबाना हो गए थे।

 

रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes