KAIMGANJ NEWS फर्रुखाबाद – कायमगंज मार्ग पर दो बसें आमने-सामने टकराई , टला हादसा , लगा जाम खुलवाया पुलिस ने

IMG 20250710 WA0150

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद से कायमगंज होकर एटा मार्ग से दिल्ली तक जाने बाली व्यस्त सड़क पर कायमगंज क्षेत्र में स्थित गाँव पपड़ी के सामने विपरीत दिशा से आ रहीं दो रोडबेज बसें आपस में टकरा गईं । संयोग से कोई जनहांनि नहीं हुई । किन्तु इस व्यस्त सड़क मार्ग पर थोड़ी ही देर में दोनों ओर लम्बा जाम लग गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को साइड से करवाकर जाम खुलवा कर आवागवन शुरू कराया । यहां पपड़ी गांव के पास रोडवेज बस और एक अनुबंधित बस में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक सूझबूझ दिखाते हुए बस को लेकर गंतव्य की ओर रवाना हो गया। वहीं अनुबंधित बस सड़क पर ही खड़ी रह गई, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को किनारे कराकर जाम खुलवाया। इसके बाद दिल्ली रोड पर आवागमन सुचारू हो सका। बताया जाता है कि अनुबंधित बस के चालक व परिचालक घटना के बाद बस छोड़कर मौके से चले गए। बस पर अंकित विवरण के अनुसार यह वस कौशांबी डिपो की होना बताई जा रही है ।

(2)
टेंपो बाइक भिड़ंत में, दो लोग हुए घायल
कायमगंज :-
कायमगंज–फर्रुखाबाद मार्ग पर गांव बरझाला के करीब टेंपो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को हायर मेडिकल सेन्टर रेफर कर दिया गया था । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा, जबकि बाइक वहीं दूसरी ओर दूर जा गिरी । दुर्घटना के संबंध में घायल बाइक चालक अनिल निवासी मोहल्ला चिलाँका के भाई करन के अनुसार अनिल बरझाला से लौट रहा था। इसी समय टेडीकोन मोड़ के पास सामने से आ रहे टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में टेंपो चालक शादाब निवासी बकरी मंडी, छिबरामऊ भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes