KAIMGANJ NEWS – कार्यक्रम अवसर पर मौजूद रहे डीएम – बीएसए तथा क्षेत्रीय विधायक ने कराया वितरण का शुभारंभ
कायमगंज / फर्रुखाबाद
मिला सहारा तो चेहरों पर दिखाई देनी लगी मुस्कान – कारण दिव्यांग बच्चों को उपकरणों से सुसज्जित होने पर होती दिखाई पड़ी सहूलियत । आज
समेकित शिक्षा के अंतर्गत घसिया चिलौली स्थित बीआरसी परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एलिम्को कानपुर के सहयोग से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 138 जरूरतमंद विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को विभिन्न प्रकार के उपकरण उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, विधायक डॉ. सुरभि तथा बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कायमगंज, नवाबगंज व शमशाबाद ब्लॉक के दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में दीपांशु और मनिका को बड़ी ट्राईसाइकिल, निशा को छोटी ट्राईसाइकिल, इजा को व्हीलचेयर, कृष्णा को रोलेटर, बिलाल को हियरिंग किट, सुधांशु को टीएलएम किट दी गई। उपकरण पाकर बच्चों और अभिभावकों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में कुल मिलाकर छोटी ट्राईसाइकिल 9, बड़ी 7, व्हीलचेयर छोटी 11, बड़ी 21, सीपी चेयर 7, रोलेटर्स 19, टीएलएम किट 45, 7 से 11 वर्ष 20, 11 से 16 वर्ष 25 , 6 बच्चों को कान मशीन 12, तथा ब्राईल किट 2 प्रदान की गईं। अपने संबोधन में डीएम ने कहा कि सरकार की लोककल्याणकारी योजनाएं दिव्यांग बच्चों के जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने देती हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। विधायक डॉ. सुरभि ने कहा कि शिक्षा में दिव्यांगता कभी रुकावट न बने, इसी उद्देश्य से जरूरतमंद बच्चों को उपकरण दिए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने सिवारा में कंपोजिट विद्यालय के प्रस्ताव स्वीकृत के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। बीएसए ने बताया कि 129 विशेष आवश्यकता वाले कुल 138 बच्चों को उपकरणों का लाभ दिया गया है।
इस मौके कर डीसी प्रशिक्षण जितेंद्र सिंह, कायमगंज खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल, शमशाबाद बीईओ, नवाबगंज बीईओ, एआरपी अनुराग पाठक, सुबोध कुमार अग्निहोत्री, विशेष शिक्षक राजकुमार भास्कर, वीरेंद्र सिंह, अतुल कुमार, अवधेश कुमार कुशवाह,एलिम्को टीम से अशोक प्रताप सिंह, तुषार वर्मा, योगेंद्र सिंह, अश्वनी चतुर्वेदी, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct