डेंगू बुखार से पीड़ित b.ed के छात्र की हुई दुखद: मौत

Picsart 22 10 21 17 02 06 016

कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 अक्टूबर 2022
कायमगंज के युवक की डेंगू बुखार से आगरा के अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गई। परिजन उसके शव को कायमगंज लाए। पीड़ित युवक इसी माह की 8 तारीख से बुखार से पीड़ित था। जिसे कायमगंज के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था।

इसके बाद फर्रुखाबाद के दो अस्पतालों में उसका इलाज चलता रहा। जहां से चिकित्सकों के और उपचार करने से मना होने के बाद उसे आगरा ले जाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम गुलबाज नगर निवासी इंद्रेश (32)पुत्र वीरेंद्र को इसी माह की लगभग 8 तारीख को तेज बुखार चढ़ा । जिस पर कायमगंज के एक प्राइवेट चिकित्सक डॉ गिरीश चंद्र के यहां भर्ती कराया गया। कुछ समय भर्ती रहने के बाद चिकित्सक ने उसे फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया।

परिजन उसे फर्रुखाबाद के अंजली हॉस्पिटल लेकर गए ।जहां चेकअप एवं जरूरी दवाइयां देते हुए वहां से भी उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे फतेहगढ़ स्थित अमन हॉस्पिटल में ले गए। यहां भी कई चेकअप कराने के बाद युवक को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने इंद्रेश को आगरा स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती किया ।कई दिन भर्ती रहने के बाद बीते दिवस शाम के समय युवक ने दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को कायमगंज स्थित अपने घर लेकर आए और आज दोपहर के समय उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बताया गया है कि युवक को तेज बुखार था । उसकी प्लेट्स डाउन थी। जिसके लिए इन सभी अस्पताल के चिकित्सकों ने अपना अपना उपचार देते हुए अच्छे अस्पताल में भर्ती कराने की बात कहते हुए रेफर करते रहे ।आखिरकार इंद्रेश ने डेंगू बीमारी से आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में बीती शाम दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मां कुसमा देवी तथा परिवार के लोगों लोग शोकाकुल हालत में खासे परेशान है। इंद्रेश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था ।वही वह b.Ed की पहली साल एटा के जैथरा कॉलेज से कर रहा था।

ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes