कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 अक्टूबर 20-22
कायमगंज नगर के कई तंबाकू व्यवसाई अपने व्यवसाय के लिए गुजरात प्रांत से एक विशेष प्रकार की तंबाकू मंगाते हैं । बताया जा रहा है कि आने वाली तंबाकू नस आदि सस्ती पड़ती है। जिसे यहां की तल्ख तंबाकू में मिलाकर उपयोगी बना लिया जाता है, और इस तरह से किए गए काम से बचत भी कुछ अच्छी हो जाती है । अक्सर ट्रकों द्वारा ही कायमगंज के लिए माल गुजरात से सप्लाई होता है। बीते दिन भी गुजरात प्रांत से एक ट्रक तंबाकू लोड कर कायमगंज नगर आया हुआ था ।
माल उतार कर चालक ट्रक संख्याUP78DN1891 को कानपुर ले जाने के लिए चला था। कायमगंज से बमुश्किल पांच या छ: किलोमीटर दूर ही पहुंच पाया था कि लूट का शिकार हो गया । मिली जानकारी के अनुसार ट्रक को कायमगंज -फर्रुखाबाद मार्ग पर फैजबाग से पहले घमघमा गांव के पास दो बाइक सवारों ने ओवरटेक कर रोका और उसे लूट लिया ।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अचेत अवस्था में पड़े चालक को एंबुलेंस 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया।
ट्रक को वही अपनी सुरक्षा में लेकर सुरक्षित खड़ा कर दिया। उपचार के बाद कुछ होश में आने पर चालक ने अपना नाम नवल गुप्ता पुत्र महरानीदीन गुप्ता उम्र लगभग 42 वर्ष निवासी गोपाल नगर गंगापुर सैनिक चौराहा कानपुर बताया। उसने कहा कि वह बीते दिवस कायमगंज के एक प्रमुख तंबाकू व्यवसाई के यहां गुजरात के० आनंद से तंबाकू लेकर कायमगंज आया था। जब वह तंबाकू उतार कर वापस अपने घर कानपुर के लिए जा रहा था ।तभी रास्ते में दिन के लगभग 3:00 बजे फैजबाग के निकट ग्राम घमघमा के पास दो बाइक सवार युवकों ने उसके ट्रक को रोक लिया और उससे कहा कि हमारा माल कानपुर के शिवराजपुर ले जाना है।
भाड़े की बात पर ड्राइवर नवल गुप्ता ने ट्रक को एक साइड लगाकर उनकी बात सुनी और अपनी कंपनी में बात की तथा माल ले जाने के लिए राजी हो गया । इसी बीच एक युवक वहां से चला गया। वही दूसरा युवक उससे बात करता रहा। युवक ने ड्राइवर से पूछा कि आपने खाना खा लिया तो ड्राइवर ने कहा मैंने खाना खा लिया है। इसी बीच दूसरा युवक भी फ्रूटी की बोतल लेकर वहां पहुंच गया और एक बोतल ड्राइवर को दी । दूसरी बोतल खोल कर खुद पीने लगा। ड्राइवर नवल गुप्ता ने आधी बोतल ही पी पाई थी कि उसे नशा चढ़ने लगा और वह जैसे तैसे ट्रक के पास पहुंचा और ट्रक में जाकर लेट गया । साजिश का शिकार हुआ चालक बेहोश हो गया।
इसी बीच लुटेरे बदमाशों ने 58 हजार की नगदी तथा एक एंड्रॉयड फोन के अलावा उसके पास से जरूरी सामान लूट लिया। और वहां से भाग गये। देर शाम तक बेहोशी की हालत में पड़े ट्रक ड्राइवर को वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा और कायमगंज तथा फैजबाग चौकी पर सूचना दी। मौके पर पहुंची दोनों थाने की पुलिस ने बेहोश पड़े ट्रक ड्राइवर को 108 एंबुलेंस द्वारा कायमगंज के सरकारी अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया ।तथा उसके पास से मिले कागजों से उसके परिजनों को घटना की सूचना दी । आज सुबह कायमगंज सरकारी अस्पताल में पहुंचे उसके पिता ने घटना की पूरी जानकारी दी ।
वही होश में आए ट्रक ड्राइवर ने आप बीती बताई कि किस तरह दो शातिर लुटेरों ने उसके पास से नकदी एवं मोबाइल तथा अन्य सामान लूट कर शातिराना ढंग में लूट की घटना को अंजाम दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct