KAIMGANJ NEWS – रजिस्ट्रेशन टर्नओवर सीमा बढ़ाने तथा आनलाइन फूड डिलीवरी की सैंपलिंग बताई आवश्यक
कायमगंज / फर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों को व्यावहारिक बनाने साथ ही व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए तहसील पहुंचकर मांगों से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा ।
आज यहां मंगलवार को व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता व जिलाध्यक्ष मनोज कौशल समेत दर्जनों पदाधिकारी तहसील पहुंचे। जहाँ व्यापारियों ने कहा कि वर्तमान में 12 लाख रुपये तक के टर्नओवर पर रजिस्ट्रेशन की सीमा महंगाई के दौर में बहुत कम है। इसे बढ़ाकर 40 लाख रुपये किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि पैकिंग वाले सामान में मिलावट मिलने पर केवल निर्माता कंपनी को दोषी माना जाए, न कि फुटकर या थोक व्यापारी को, क्योंकि दुकानदार सीलबंद पैकिंग में कोई बदलाव नहीं कर सकता। नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने आरोप लगाया कि खाद्य विभाग केवल स्थानीय दुकानदारों को निशाना बनाता है, जबकि ऑनलाइन फूड चेन और मल्टीनेशनल कंपनियों के डिलीवरी बॉय बिना लाइसेंस के काम कर रहे हैं। इन कंपनियों के सामान की भी वैसी ही सैंपलिंग होनी चाहिए जैसी सामान्य दुकानों की होती है। इस दौरान व्यापारियों ने 15 सूत्रीय मांगों में लक्ष्य आधारित सैंपलिंग बंद हो। विभाग द्वारा सैंपलिंग के जो टारगेट दिए जाते हैं, उससे भ्रष्टाचार बढ़ता है। उन्होंने कहा जब तक कृषि विभाग कीटनाशकों के मानक तय नहीं करता, तब तक व्यापारियों के सैंपल फेल होने पर उन्हें दंडित न किया जाए। एनुअल रिटर्न न भर पाने पर 100 रुपये प्रतिदिन की लेट फीस और भारी जुर्माने को वापस लिया जाए। मुकदमों के बोझ को कम करने के लिए अभिहित अधिकारी स्तर पर ही शमन शुल्क जमा कराकर मामला खत्म करने की सुविधा मिले। इस दौरान व्यापारियों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम नई दिल्ली को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर को सौंपा। ज्ञापन के दौरान व्यापारी संजीव अग्रवाल, अमित सेठ, वसीम अंसारी, सुधीर गुप्ता, राकेश कठेरिया, मधु गंगवार, अतुल गुप्ता, लक्ष्मी सिंह, लखपत सिंह समेत काफी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे ।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news पूर्व सैनिकों का सम्मान, समस्याओं का समाधान फतेहगढ़ में पूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन, 500 से अधिक पूर्व सैनिक व वीर नारियां रैली में हुए शामिल
Farrukhabad news फतेहगढ़ / फर्रुखाबाद 17 फरवरी 2026 भारतीय सेना द्वारा मंगलवार को फतेहगढ़ स्थित[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news मानवता की मिसाल: दिव्यांग की फरियाद सुनने खुद दफ्तर से बाहर आईं पुलिस अधीक्षक
Farrukhabad news 17 फरवरी, 2026 फर्रुखाबाद- फतेहगढ़ जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग व्यक्ति की समस्या पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रिश्तों को किया अमर: देवरानी ने जेठ को लीवर दान कर बचाई जान, इंसानियत के आगे सब नतमस्तक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद । गांव निजामुद्दीनपुर से रिश्तों, त्याग और मानवता को नई ऊंचाई[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नगर पालिका में एडीएम का कड़ा निरीक्षण, अभिलेखों की खामियां पकड़ीं—तुरंत सुधार के निर्देश
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद संवाददाता। अपर जिलाधिकारी ने सोमवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय का[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कुंडा शिवधाम, रुद्राभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
KAIMGANJ NEWS संवाददाता ,कायमगंज (फर्रुखाबाद)। श्री स्वर्ण सरोवर शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में कुंडा[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS व्यस्त सड़क के गड्ढे को नपा द्वारा कूडे से पाटने का हुआ कड़ा विरोध
KAIMGANJ NEWS- स्थानीय लोगों व दूकानदारों ने इसे खतरा बता सड़क निर्माण सामिग्री से गढ्ड़ा[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में तैनात दरोगा तथा हिस्ट्रीशीटर के बीच हुई बार्ता का ऑडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप
KAIMGANJ NEWS – वायरल ऑडियो में दरोगा बीस क्वाटर दारू किसी को लगाने की कहकर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में किया युवाओं से आत्मगौरव व राष्ट्रएकता के साथ आगे बढ़ने का आवाह्न
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद जनपद की तीर्थ नगरी कम्पिल में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन[...]
Feb