कायमगंज / फर्रुखाबाद 9 जनवरी 2023
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में नगर के निकट बसे गांव घसिया चिलौली निवासी उमाशंकर पुत्र रामप्रसाद के घर में घुसे चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। गृहस्वामिनी सुमन के अनुसार उसके जेठ नरेश की मृत्यु 1 जनवरी को बीमारी के कारण हो गई थी। सूचना पर रिश्तेदार घर पर आए हुए हैं। वे सभी सर्दी के कारण परिवारी जनों के साथ ही एक कमरे में अंदर लेटे हुए थे। रात को किसी समय अज्ञात चोर घर में प्रवेश कर गए। उन्होंने पड़ोस के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे बक्से अटैची निकाली और उन्हें खंगाल कर उनमें रखे सोने के कंगन, कमरबंद , बिछुआ चांदी के, तथा सोने की बेसर आदि लगभग एक लाख से अधिक कीमत के जेवरात चुरा लिए। अटैची तथा बक्से वही बाहर फेंक कर चले गए। सवेरे समय लगभग 5:00 बजे जब दरवाजा खुला देखा तो अपने परिजन की मौत से दुखी परिवार के लोग भौचक्के रह गए । अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और बक्से तथा अटैची से जेवरात कपड़े आदि कीमती सामान गायब था। घटना की सूचना परिजनों ने कोतवाली पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। सर्दी के मौसम में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने को लेकर लोगों का कहना था कि इस मौसम में चोर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं इसलिए ज्यादा से ज्यादा पुलिस गश्त बढ़ाकर इस तरह की घटनाओं पर पुलिस द्वारा अंकुश लगाया जाए।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun