हर आवश्यक स्थान पर नहीं जलाए अलाव ,सर्दी से बेहाल जन सामान्य ढिढुरने को मजबूर

Picsart 23 01 09 16 56 43 867 1

कायमगंज / फर्रुखाबाद 9 जनवरी 2023
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को तथा महानगर निगम एवं नगर पालिका परिषद तथा टाउन एरिया के अधिकारियों यहां तक की ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम प्रधानों को पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा था, कि कड़ाके की सर्दी से बचाव के लिए आवश्यकता अनुसार स्थाई रैन बसेरों के अतिरिक्त अस्थाई रैन बसेरा बना लिए जाएं। इनमें ठहरने वालों के लिए पर्याप्त रूप से रजाई गद्दा की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। इसी के साथ मुख्यमंत्री का आदेश है कि हर एक आवश्यक ऐसे स्थानों को चिन्हित कर लिया जाए। जहां जन सामान्य को सर्दी से राहत देने के लिए हर हाल में अलाव जला दिए जाएं। जिससे आने जाने वालों एवं वहां के स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। इस आदेश का पालन भले ही प्रदेश में कहीं दूसरी जगह किया जा रहा हो। यह अलग बात है । कहा नहीं जा सकता। किंतु कायमगंज क्षेत्र तथा खासकर नगर पालिका परिषद कायमगंज क्षेत्र में इस आदेश का पालन केवल दिखावे के लिए किया जा रहा है। औपचारिकता का निर्वाह करते हुए कायमगंज नगर में पुलिया पुलगालिब, सरकारी अस्पताल गेट, श्यामा गेट, ट्रांसपोर्ट चौराहा जैसे कुछेक स्थानों पर ही अलाव जलाया जा रहा है ।बाकी इतने बड़े आबादी वाले नगर के अन्य स्थानों पर अलाव जलाने की अब तक व्यवस्था नहीं की गई है। इससे पहले कई मोहल्लों ,चौराहों तथा तिराहो आदि स्थानों पर अलाव जलाया जाता था । जिसके पास खड़े होकर या बैठकर ठंड से परेशान हो रहे गरीब या आम आदमी कुछ देर के लिए ही सही राहत महसूस करते थे। लेकिन इस बार अलाव जलाने में भी काफी कंजूसी की गई है। जिसके चलते शासनादेश का कोई प्रभाव यहां दिखाई नहीं दे रहा है। जानकार लोगों का कहना है कि अभी अलाव जलाए नहीं जा रहे हैं । केवल दिखावा किया जा रहा है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन अलाव जलाने के नाम पर लकड़ी खरीद दिखाकर धन का घोटाला जरूर कर लेगा। कड़ाके की सर्दी में आदमी ही नहीं, जानवर भी बेहाल है ,जैसा कि आप इस चित्र में देख सकते हैं कि सर्दी से परेशान गाय जलते हुए अलाव के पास खड़े होकर आग ताप रही है। तो ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है की आम आदमी को अलाव की कितनी जरूरत होती है। लेकिन फिर भी नगर पालिका प्रशासन तथा स्थानीय प्रशासन इस ओर देखना तक ,शायद मुनासिब नहीं समझ रहा है। यदि ऐसा नहीं है तो अलाव की व्यवस्था पूर्व बर्षों के भाँति, इस बार क्यों नहीं की गई?
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes