Kaimganj news–कायमगंज फर्रुखाबाद 29 अप्रैल 2023
ट्रैक्टर से कुचलकर 9 वर्षीय बालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम गऊटोला निवासी विकास उर्फ अजय के 8 वर्षीय पुत्र अर्पित की बताई जा रही है। घटना के मुताबिक अर्पित गांव में रुखसार के यहां शादी समारोह मैं गया हुआ था। रुखसार के घर के बाहर खड़े ई रिक्शा में गांव के अन्य बच्चों के साथ बैठा था इसी दौरान तंबाकू कटर का ट्रैक्टर गांव के ही बबलू शाक्य का बताया जा रहा है। वहां से गुजरा और उसने ई रिक्शा पर जोरदार टक्कर मार दी जिससे अर्पित ट्रैक्टर के नीचे दब घर गंभीर रूप से घायल हो गया तथा घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। बताया गया है की घटना के बाद ट्रैक्टर चालक शिबू पुत्र रघुवीर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। वही घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल तथा पुलिस बल ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परिजनों ने बताया विकास उर्फ अजय के 1 पुत्र एवं पुत्री साक्षी 4 वर्ष है अजय मेहनत मजदूरी करके अपने घर परिवार का पालन पोषण करता था। इधर घटना के बाद ग्रामीणों का भारी जमावड़ा घटनास्थल पर लग गया इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया गया लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct