kaimganj news–भाजपा समर्थित नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के कार्यालय का वरिष्ठ पार्टी नेताओं की उपस्थिति में हुआ भव्य उद्घाटन

Picsart 23 04 29 11 21 21 674

Kaimganj news- भाजपा प्रत्याशी ने निवर्तमान कार्यकाल से पूर्व 5 साल पहले किए गए नगरपालिका के घोटालों तथा जांच की बात कह कर अप्रत्यक्ष रूप से तत्कालीन पालिका अध्यक्ष परिवार के वर्तमान में चुनाव चुनाव लड़ रहे एक निर्दलीय उम्मीदवार पर कटाक्ष कर सीधा आरोप लगाया
कायमगंज / फर्रुखाबाद 29 अप्रैल 2023
नगर निकाय चुनाव की रणभेरी बज चुकी है ।दलीय तथा निर्दलीय हर उम्मीदवार मतदाताओं के संपर्क में आने लगा है। जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा। यह तो मतदाताओं के रुझान पर ही निर्भर करेगा। किंतु कायमगंज में हर एक प्रत्याशी अपना मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सुभाष गुप्ता से ही बताकर जीत के लिए मेहनत कर रहा है।

चुनाव संचालन के लिए आज भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया । उद्घाटन अवसर पर प्रत्याशी सुभाष गुप्ता ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा की नगर में कई प्रत्याशी घूम रहे हैं । 5 वर्ष पूर्व जो प्रत्याशी थे। उन्होंने नगर पालिका को पूरी तरह लूट लिया तथा उनके खिलाफ रिकवरी की कार्यवाही भी हुई। उनका इशारा अप्रत्यक्ष रूप से निवर्तमान कार्यकाल से पूर्व 5 साल पहले नगर पालिका की अध्यक्ष रह चुकीं, के परिवार से वर्तमान में चुनाव लड़ रहे एक निर्दलीय प्रत्याशी की ओर था । उन्होंने कहा कि कायमगंज की जनता को चाहिए कि अब सोच समझकर अपना अमूल्य वोट भाजपा समर्थित प्रत्याशी को आने वाली 11 तारीख को कमल के निशान पर बटन दबाकर दे, आशीर्वाद प्रदान करें। इसके लिए उन्होंने कायमगंज की जनता से कई वादे भी किए।
आज नगर स्थित जटवारा रोड पर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन विधिवत रूप से किया गया। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन नगर के सीपी गेस्ट हाउस में किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता तथा नगर के संभ्रांत व्यक्ति भारी संख्या में मौजूद रहे। बताते चलें नगर निकाय चुनाव का बिगुल फूंक चुका है। इसके लिए कायमगंज से कांग्रेस सपा बसपा के अलावा कई प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में मैदान में उतरे हैं। वहीं भाजपा ने सुभाष गुप्ता को मैदान में उतारा है। आज शुक्रवार को भाजपा कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इसके लिए जिले के सांसद मुकेश राजपूत ,विधायक सुशील शाक्य के अलावा पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, महिला आयोग की सदस्य डॉ मिथिलेश अग्रवाल, समाजसेवी सत्य भान अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर उपस्थित रहे। विधायक सुशील शाक्य ने बोलते हुए कहा कि जनता सब जानती है। भारतीय जनता पार्टी ने गुंडों माफियाओं को मिट्टी में मिला दिया। पूरे प्रदेश में आज खुशहाली का माहौल है। लोग बिना किसी भय के घूम फिर सकते हैं। वहीं सांसद मुकेश राजपूत ने सुभाष गुप्ता को भारी मतों से विजई बनाने के लिए उपस्थित लोगों से अपील की तथा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कई भाजपा नेताओं ने अपने -अपने विचार रखे। अंत में भाजपा प्रत्याशी सुभाष गुप्ता ने फिर एक बार बोलते हुए कहा की मुझे सेवा का मौका दें। इससे पूर्व अन्य दलों के नेताओं ने क्या किया। यह सब आप जानते हैं। भाजपा प्रत्याशी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद को किस तरह लूटा गया। किस तरह बंदरबांट किया गया। यह सब आप लोग जानते हैं। तो आप लोग सोच समझकर ही वोट करें। उन्होंने कहा जिस समय यह सब कुछ चल रहा था। उस समय उनके खिलाफ जांच भी हुई, जांच में दोषी पाए गए। यह भी आप लोग जानते हैं। कार्यालय उद्घाटन के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धरती बचाने का संकल्प: किरन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS चार्ट, कविता, फैंसी ड्रेस और रोल प्ले से गूंजा विद्यालय परिसर, समर कैंप[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ऑटो में बैठा ‘सफर का साथी’ निकला जेबकतरा, 40 हजार पार कर बुजुर्ग को धक्का देकर फरार

KAIMGANJ NEWS कंपिल रोड पर दिनदहाड़े वारदात, बाइक सवार साथी संग चंद सेकेंड में हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS महिला की जमीन पर फर्जीवाड़ा! बैंक से निकलवा लिया लोन, संपूर्ण समाधान दिवस में गूंजे कब्जे और धमकियों के मामले

KAIMGANJ NEWS 129 शिकायतें पहुंचीं तहसील, मौके पर सिर्फ 7 का निस्तारण, फरियादियों में भारी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news खाद मांगने पहुंचे किसान पर हंगामे का आरोप फार्मर रजिस्ट्री को लेकर दुकान पर गाली-गलौज, पुलिस जांच में जुटी

Farrukhabad news कंपिल, फर्रुखाबाद। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव त्योरखास में खाद वितरण को लेकर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ट्रांसफार्मर फुंका, 18 घंटे तड़पे 250 घर

Farrukhabad news –भीषण गर्मी में बिजली गुल, इनवर्टर हुए फेल, रातभर जागते रहे लोग कंपिल,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आधी रात अस्पताल पहुंचे डीएम, बदहाल व्यवस्थाओं पर जताई सख्ती

Farrukhabad news –गंदगी, बंद एसी और अव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार फर्रुखाबाद, जनपद[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सेवानिवृत्त शिक्षकों की विदाई में छलका दर्द, सम्मान समारोह में गूंजी पेंशन भुगतान की मांग

Farrukhabad news- 31 मार्च को रिटायर हुए 56 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान, लेकिन देयक और पेंशन[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes