सास द्वारा अपनी लड़की की ससुराल से दबाव बनाकर विदा कराने के विवाद में युवक ने खाया जहर

Picsart 23 04 02 21 11 16 640

कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 अप्रैल 20 23

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुई शादी को लेकर तकरार में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। अचेत अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया। घटना थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम त्योरखास निवासी विक्रम (24)पुत्र शिवराम की बताई जा रही है। बताया गया है कि विक्रम की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत फर्रुखाबाद में 30 जनवरी को संपन्न हुई थी। विवाह के दौरान लड़की पक्ष एवं लड़के पक्ष के लोग मौजूद थे। शादी के बाद लड़की पक्ष के लोग लड़की को अपने घर नारायणपुर गढ़िया कमालगंज ले गए। 2 माह बीत जाने के बाद भी जब लड़की की मां नीरजा देवी ने लड़की को ससुराल नहीं भेजा तो पंचायत हुई। इसके बाद तय हुआ कि 1 दिन के लिए लड़की को ससुराल भेजा जाएगा। इसी को लेकर अभी 3 दिन पूर्व लड़की अपने ससुराल आई। इसके बाद लड़की की मां लड़के पर दबाव बनाने लगी कि हमारी लड़की को हमारे घर भेज जाओ। लड़के ने ऐसा नहीं किया, तो बीते दिन लड़की की मां स्वयं गांव पहुंच गई। जहां जमकर हंगामा काटा। इसके बाद 112 पुलिस भी बुला ली। लड़की को घर ले जाने की जिद से नाराज हुए युवक ने आज देर शाम युवक विक्रम ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। जिसे गंभीर हालत में कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती किया गया। युवक की पत्नी राजकुमारी ने बताया मेरी मां मुझे घर ले जाने के लिए आई हुई थी। जिन से विवाद भी हुआ। इसके बाद पुलिस पहुंची। जिसको लेकर मेरे पति ने जहर खाया है। पूछे जाने पर लड़की ने बताया कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes