प्रतिपदा एवं रामनवमी के उपलक्ष में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Picsart 23 04 02 20 06 10 315

कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 अप्रैल 2023
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रति वर्ष आज के ही दिन नगर में पूर्ण गणवेश के साथ शोभा यात्रा की तरह पथ संचलन करता आया है। उसी परंपरा को जीवंत बनाए रखने के लिए आज एक बार फिर गणवेश धारी स्वयंसेवक कायमगंज नगर के धार्मिक स्थल परिसर शिवाला भवन गंगा दरवाजा में एकत्र हुए। यहां से उचित दिशा निर्देश के साथ कतारबद्ध होकर अनुशासित ढंग से पथ संचालन के लिए निकल पड़े। गंगा दरवाजा से सभी गणवेश धारी स्वयंसेवक प्रशिक्षित जवानों की तरह कदम ताल मिलाते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंचे। यहां से नगर के प्रमुख चौराहा होते हुए तहसील रोड, पुलिया पुल गालिब होते हुए बाईपास मार्ग का रास्ता तय कर ट्रांसपोर्ट चौराहा पहुंचे। यहां से पथ संचलन यात्रा नगर में पुनः प्रवेश कर मोहल्ला जटवारा, पृथ्वी दरवाजा, पटवनगली, पुरानी गल्ला मंडी चौराहा होती हुई अपने गंतव्य तक पहुंचकर विसर्जन की स्थित में आकर रुकी । इस अवसर पर संघ के जिला कार्यवाह श्री अवस्थी, जिला प्रचारक प्रवीण जी, नगर प्रमुख सोमेंद्र, मनोज भारद्वाज व सह नगर संघ चालक सुभाष चंद्र दीक्षित, जितेंद्र, रमेश, जिला संपर्क प्रमुख पवन गुप्ता, रजत आदि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दायित्वधारक एवं समर्पित स्वयंसेवक बड़ी संख्या में सम्मिलित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes