KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
नगर के एक विद्यालय में आयोजित भव्य विज्ञान प्रदर्शनी में नन्हे बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा और नवाचार ने सभी को चकित कर दिया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत तकनीकी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े एक से बढ़कर एक मॉडलों ने अतिथियों का ध्यान खींचा।
खेतों में फसलों को अन्ना मवेशियों से बचाने के लिए शिक्षक सतीश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अमन यादव, विकास सिंह और अबू सूफियान द्वारा तैयार कार्बाइड गन खास आकर्षण का केंद्र रही। छात्रों ने इसका लाइव प्रैक्टिकल कर दिखाया कि कैसे पानी और कैल्शियम कार्बाइड के मिश्रण से उत्पन्न तेज ध्वनि के माध्यम से बंदरों व मवेशियों को बिना नुकसान पहुँचाए भगाया जा सकता है।
आधुनिक तकनीक की झलक पेश करते हुए छात्र अनुराग तेजस ने लाइट फिडेलिटी (Li-Fi) का मॉडल प्रदर्शित किया। उन्होंने बताया कि किस तरह भविष्य में एलईडी लाइट के जरिए इंटरनेट और डेटा को अधिक सुरक्षित व तेज गति से ट्रांसफर किया जा सकता है। वहीं कृतिका यादव और शोभा दीक्षित द्वारा तैयार हेमोडायलिसिस (रक्तशोधन) का वर्किंग मॉडल देखकर जिलाधिकारी ने विशेष प्रशंसा की।
प्रदर्शनी में विज्ञान के साथ देशभक्ति की भावना भी देखने को मिली। बच्चों ने पहलगाम हमले की स्मृति में एक मार्मिक मॉडल प्रस्तुत किया। इसके अलावा एटॉमिक बम एक्सप्लोजन, रॉकेट मॉडल, पवन ऊर्जा, एआई समेत सौ से अधिक मॉडलों ने दर्शकों को प्रभावित किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम अतुल कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी, पूर्व चेयरमैन सुनील चक, भाजपा नेता डॉ. विकास शर्मा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विज्ञान प्रदर्शनी ने न केवल छात्रों की प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि भविष्य के वैज्ञानिकों की झलक भी दिखाई।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा: ड्यूटी के दौरान की-मैन ( रेलवे कर्मी ) मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर घायल
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कासगंज–कानपुर रेलवे ट्रैक पर ड्यूटी कर रहे एक रेलवे कर्मी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मौत का हाईटेंशन खतरा: पितौरा क्रॉसिंग पर 33KV लाइन से उठीं चिंगारियां दिखाई पड़ीं आग जैसे शोले, टला बड़ा हादसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद मंगलवार रात कायमगंज क्षेत्र में अचरा मार्ग स्थित पितौरा रेलवे क्रॉसिंग[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा बना जाम का जाल : -ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जनता बेहाल—प्रशासन बेखबर
Farrukhabad news फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ | फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगर के बीच स्थित बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा इन[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को रणक्षेत्र बना शमसाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर SDM और विधायक पति में ‘महासंग्राम’
KAIMGANJ NEWS –500 बीघा गेहूं की फसल पर मचा ‘कोहराम’: भारी पुलिस फोर्स तैनात, विधायक[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मठ की मर्यादा तार-तार: महिलाओं पर कस रहे थे फब्तियां, टोकने पर पुलिस से ही भिड़ गए ‘गौरक्षा प्रमुख’ और ‘बजरंग दल’ के नेता
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बवाल: शिवरई मठ पर मनचलों ने काटा हंगामा, खाकी से बदसलूकी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शिक्षा की अलख जगाने हेतु “स्कूल चलो अभियान” रैली, आयोजित कर किया ग्रामीणों को जागरूक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद जनपद के विकास खंड कायमगंज क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news ईरान–अमेरिका–इजराइल तनाव: बड़े हमले की धमकी के बीच टला टकराव, 2 हफ्ते का युद्ध विराम लागू
Delhi news साभार :- नई दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज (अंतरराष्ट्रीय समाचार | ताज़ा[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह, दो युवक गंभीर घायल — PRD जवान ने दिखाई इंसानियत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो[...]
Apr