कायमगंज/ फर्रुखाबाद 20 अप्रैल 20-22
नगर पालिका ईओ सीमा तोमर आज सुबह साफ सफाई व्यवस्था को देखने के लिए निरीक्षण पर निकली। निरीक्षण के समय उन्हें नई बस्ती रोड पर सफाई कर्मचारी शराब के नशे में मिला। जिसे देखते ही उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। बताया गया स्थाई सफाई कर्मचारी मुकेश कुमार पुत्र बच्चन लाल निवासी मोहल्ला नई बस्ती ड्यूटी के समय अपने मोहल्ले में ही नशे की हालत में घूम रहा था। इसी दौरान भ्रमण पर निकली ईओ की उस पर नजर पड़ गई। नशे में धुत देख ईओ ने स्वयं उसे पकड़ कर नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उसकी डॉक्टरी कराई। इसी बीच प्रधान लिपिक राम भवन यादव तथा चेयरमैन सुधीर कुमार चक भी वहां पहुंच गए। डॉक्टरी कराने के बाद उसको घर भेज दिया गया । कर्मचारी ने बताया कि उसे एक स्थान की बजाए दो जगह का काम सौंपा गया है। वह पहले सूर्या नर्सिंग होम बाली गली की साफ-सफाई करके यहां नई बस्ती रोड पर बंगाली वाली गली मे दूसरे स्थान की साफ सफाई का काम कर रहा था ।काम भी लगभग पूरा हो चुका था। अधिक काम होने की वजह से उसने अपनी सहायता के लिए अपने परिवार के ही एक भतीजे को साथ में लगा लिया था। वही नाम ना छापने की शर्त पर अन्य सफाई कर्मचारियों ने बताया की अभी कुछ दिन पहले ही सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। इसके बाद से ही ईओ एक्शन मोड पर है। लगातार एक के बाद एक छोटी-छोटी कमियां निकाल कर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव/दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun