फर्रुखाबाद 20 अप्रैल 2022
मनमाने ढंग से दुकान या आवास के आगे नाली पाटकर किए गए अवैध निर्माण को आज सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रवींद्र कुमार ने प्रातः 7 बजे से पालिका के कर्मचारियों एवं पुलिस फोर्स के साथ बीवीगंज पुलिस चौकी के निकट पहुंच कर। अतिक्रमण हटाने के लिए दो जेसीबी मशीने एवं एक ट्रैक्टर मलवा ले जाने के लिए लगा दिया। यही पुलिस चौकी के पास ही पटियां तोड़ने के काम की शुरुआत की गई । अतिक्रमण विरोधी अभियान के अंतर्गत तोड़ी जा रही पटियों का किसी भी दुकानदार या अन्य ने विरोध करने का साहस नहीं किया । प्रशासनिक अधिकारियों का अमला बीबीगंज बाजार, मऊदरवाजा से अतिक्रमण हटाता हुआ करीब 10 बजे टाउन हॉल तिराहे तक पहुंचा। इस दौरान सैकड़ों दुकानों व मकानों के सामने नगर पालिका की नाली पर बनाई गई पटियां तोड़ कर उनका मलवा ट्रैक्टरों में भरवा कर मौके से हटवा दिया गया। इस दौरान केवल नाली पर लगे जाल को छोड़ा गया। आज के अभियान में कहीं भी विरोध का सामना पहली बार न किए जाने पर अधिकारियों तथा इस काम में लगे कर्मियों ने राहत महसूस करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
शासन के निर्देश पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के लिएअन्य स्थानों की तरह ही फर्रुखाबाद में भी स्थान तथा समय एवं तारीख का चार्ट बना लिया गया है ।उसी के अनुसार यह कार्यक्रम निर्धारित समय पर उन स्थानों से अवैध रूप से कराए गए निर्माण कार्य को ध्वस्त करने के लिए चलाया जाएगा। उसके अनुसार अतिक्रमण विरोधी अभियान की रूपरेखा इस प्रकार तय किया जाना बताया जा रहा है :-
20 अप्रैल-बीबीगंज पुलिस चौकी से टाउन हॉल तक
21 अप्रैल- टाउन हॉल चौक तक
22 अप्रैल-चौक से लाल गेट तक 23 अप्रैल- लालगेट से आवास विकास तिराहा
25 अप्रैल- आवास विकास कॉलोनी के अंदर तक
26 अप्रैल- आवास विकास से भोलेपुर क्रासिंग तक
27 अप्रैल- भोलेपुर क्रॉसिंग से फतेहगढ़ चौराहा तक
28 अप्रैल- फतेहगढ़ चौराहे से कोतवाली होकर पुल मंडी पुलिया तक
30 अप्रैल- जिला जेल चौराहे से रखा रोड तक
2 मई- कानपुर रोड से ग्रानगंज तक
4 मई- ग्रानगंज से पुलमंडी तक
5 मई-भोलेपुर से बेवर रोड पालिका सीमा तक
6 मई- चौक से मठिया देवी होकर रेलवे स्टेशन तक
7 मई- रेलवे स्टेशन से ठंडी सड़क होकर लाल गेट तक
10 मई- चौक से नाला मछरट्टा तक
11 मई- नाला मछरट्टा से लिंजी गंज अस्पताल तक
12 मई- लिंजीगंज अस्पताल से लिंजीगंज बाजार होकर लाल गेट तक
13 मई- लिंजीगंज व मन्नीगंज बाजार
16 मई- लाल गेट से कादरी गेट
17 मई- कादरी गेट से बिर्राबाग लकूला होकर मसानी चौराहा
18 मई- तिकोना चौकी से जसमई दरवाजा मंडी होकर रेलवे स्टेशन तक अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेगा। इसके अलावा भी चिन्हित जगहों पर भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug