KAIMGANJ NEWS चिलचिलाती धूप- लू और उमस से पसीने छूटे,पारा लगातार बढ़ने से पंखे की हवा भी गरम लगने लगी

Picsart 25 06 10 19 34 34 045

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद।
पिछले कई दिन से भीषण गर्मी से लोगों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को दिन भर चिलचिलाती धूप- लू और उमस से पसीने छूटते रहे। पारा लगातार बढ़ने से पंखे की हवा भी गरम लगने लगी है और कूलर से भी राहत नहीं मिल रही है।
मंगलवार को दिन का पारा 42 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 13 किमी प्रति घंटे की गरम हवाएं चलने से दिन में घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। जून माह में दिन प्रति दिन गर्मी का असर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिन में छह डिग्री तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। मंगलवार को सुबह दस बजे से लेकर चार बजे तक गर्मी के चलते सड़क पर चलना दूभर हो गया। लोग गर्मी से बचने के लिए अंगोछा और महिलाएं कपडे़ से मुंह ढककर चलती दिखाई पड़ीं। मंगलवार को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम के जानकारों के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। दिन और रात के पारे में बढ़ोत्तरी होगी।
भीषण गर्मी से बचाव
के लिए सीएचसी में तैनात चिकित्सक नदीम इकबाल के अनुसार निम्न सावधानियों का उपाय करें।
1- गर्मी से बच्चों और बूढ़ों और पालतूू जानवरों का बचाव कर रखे। बच्चों और बूढ़ों को घरों से बाहर न निकलने दें।
2- एहतियात के तौर पर बच्चे और वृद्ध टोपी, सिर और मुंह को कपड़े से ढक कर चलें।
3- एक -एक घंटे बाद ठंडे पेयजल का प्रयोग करें।
4– पालतू पशुओं को दिन में सुबह- शाम बाहर खुले में बांधे, पशुओं के ऊपर छाया का होना आवश्यक है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes