KAIMGANJ NEWS समाधान दिवस में 108 में से 13 का कराया गया निस्तारण साब से ज्यादा शिकायतें राजस्व व विद्युत विभाग की आईं

Picsart 25 06 09 17 28 34 352

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद।
तहसील सभागार परिसर में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 108 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिनमें से 13 फरियादियों को मौके पर ही न्याय मिला। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग व विद्युत विभाग से सम्बंधित रहीं।
क्षेत्र के गांव सैदपुर कटरा निवासी निदा बनो पुत्री नईम अख्तर उर्फ शकील खां ने अपनी बहिन व बहिनोई पर बीमार पिता से षड्यंत्र के तहत बहला फुसलाकर दानपत्र बैनामा करा लिया । नगर के पटवनगली निवासी सचिन यादव पुत्र छविनाथ ने कहा कि मां बसंती देवी की मौत नवम्बर 2023 में हो गई थी उसकी खेती ग्राम शिवरई बरियार मझोला में है।24 मई 2025 को विरासत के लिए आनलाइन आवेदन किया था। लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल टाल मटोल कर रहे हैं। ग्राम कटरा निवासी जबर सिंह ने कहा कि उसके मकान की आराजी निर्माणाधीन है गांव के ही कुछ लोगों ने छज्जा निर्माण के अवैधिक बताकर हल्का पुलिस द्वारा निर्माण कार्य रूकवा दिया है। ग्राम खुड़ना वैद्य निवासी सरोज कुमारी ने दी गई शिकायत में कहा है कि ग्राम घसिया चिलौली में गाटा संख्या 678 में कुछ दबंग लोगों द्वारा जबरिया रास्ता बना लिया है। नगर के मोहल्ला मेंहदीबाग निवासी राकेश कुमार ने कहा कि उसके मकान के ऊपर से एलटी लाइन निकली हुई है जिसके तार झूल रहे हैं। लाइन शिफ्ट करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा पोल लगा दिए गए हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी लाइन पोल पर शिफ्ट नहीं की जा रही है। वहीं उसके घर विद्युत कनेक्शन है और दो किलो वाट का सोलर लाइट का प्लांट लगा है। लेकिन बिल 2400 रुपया आ रहा है। मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी वीरेंद्र पुत्र राजाराम कहा कि उसकी मीटर रीडिंग गलत आ रही थी जिस कारण बिजली बिल जमा नहीं किया कई बार समस्या समाधान के लिए शिकायत की किंतु समाधान की जगह मीटर उतार ले गए थे। उसकी तकनीकी खराबी भी सही नहीं की गई। वहीं 2019 से उपभोक्ता बिना बिजली के गुजारा कर रहा है। ना ही उपभोक्ता के परिवार में किसी भी सदस्य को नया कनेक्शन दिया जा रहा है। सिराज आयाज इंटर कॉलेज कुआंखेड़ा के प्रबंधक सिराज मीर ने कहा कि इंटर कालेज के नाम कनेक्शन लिया था लेकिन आज तक न ट्रांसफार्मर लगा ना ही मीटर और बिल 1803.13 आ गया है। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मिश्रा ने सभी मातहतों को शिकायतों का मौके पर पहुंच कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार, एसडीम रवेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ अवनींद्र कुमार, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्रा, कम्पिल थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्य, नवाबगंज थाना प्रभारी विद्या सागर तिवारी, शमसाबाद थाना प्रभारी तरूण कुमार चौरसिया सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कर्बला में घुस रहा नाले का गंदा पानी, नाला निर्माण को उठाई मांग दिया प्रार्थना पत्र
कायमगंज
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कर्बला कमेटी के मुतावल्ली अंसार आरफी, बशीरुद्दीन, शबलू खा, जमीर अहमद। रिजवान , मो0 इशहाक ने पहुंच कर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि हमीरपुर खास में कर्बला शहीदाने की पाक भूमि पर ताजिए दफन किए जाते हैं। नगर के नालों का गंदा पानी गंगा दरवाजा से सलेमपुर टिलियां होते हुए कर्बला में जा रहा है। जिससे हम लोगों को काफी समस्या होती हैं। कई बार नाला निर्माण को लेकर शिकायतें की गईं जिससे समस्या का समाधान हो सके। पर कोई समाधान नहीं हुआ। सीडीओ ने जल्द ही समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes