KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने संगठन के प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना के नेतृत्व में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में किसान संगठन ने निम्नांकित विवरण के मुताबिक समस्याएं गिनाते हुए निराकरण की मांग की :- उन्होंने कहा कि
1-जनपद फर्रुखाबाद की तहसील कायमगंज के अंतर्गत गांव वहवलपुर मिस्तनी से लेकर ढाईघाट तक गंगा नदी के दक्षिणी किनारे गंगा की बाढ़ से जल को रोकने के लिए बंधा बनवाया जाए।जिससे किसानों की फसलें बाढ़ से बर्बाद ना हों।
2-किसानों के द्वारा उत्पादित फसलों का लागत मूल्य से दो गुना एमएसपी निर्धारित किया जाए।फसलों की निर्धारित एमएसपी पर 25% तक बोनस दिया जावे।
3-कृषि यंत्रों पर जीएसटी समाप्त किया जाए।
4-किसानों को सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली 20 घंटे दी जाए।
5-नहरों में पानी प्रारंभ से लेकर अंतिम छोर (टेल ) तक छोड़ा जाए।
6-स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी प्राइवेट अस्पतालों की जांच कराएं।
7-कस्बा कायमगंज में नकली दवाओं की बिक्री हो रही है।ऐसी दवाएं कायमगंज के डॉक्टर भी लिख रहे हैं जिससे मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है।अच्छे कमीशन के लालच में व्यापार फल फूल रहा है जांच कराई जाए।
8-पुलिस,लेखपाल शिकायतकर्ता की नहीं सुन रहे हैं झूठी रिपोर्ट लगाकर सरकार को गुमराह कर रहे हैं।शिकायतों का निवारण नहीं किया जा रहा है।भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अधिकारी कर्मचारियों को शिकायत के आधार पर जेल भेजा जाए।
9-कस्बा कायमगंज में विद्युत आने-जाने का कोई समय नहीं है लाइनमैन नावेद और कल्लू जब चाहते हैं तब शट-डाउन ले लेते हैं। जिससे रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिलती।एक्सईएन,एसडीओ व जेई की नहीं चलती।उपरोक्त कर्मचारियों को तत्काल हटाकर अन्य किसी कर्मचारी की नियुक्ति की जाए।
10-नगर पालिका कायमगंज पेयजल के लिए नाली की सिल्ट युक्त गंदा पानी दे रही है। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाए।

11-कस्बा कायमगंज के मोहल्ला जवाहरगंज में स्थित शापिंग काम्प्लेक्स और बारातघर की साफ-सफाई, रंगाई पुताई कराई जाए और शापिंग काम्प्लेक्स में लगी समय का कनेक्शन पूर्व की तरह वाटर लाइन से कराया जाए जिससे जवाहरगंज में पेयजल की समस्या दूर हो।
12- मुख्य चौराहा से लेकर पुलगालिब तक नगर पालिका क्षेत्र में फुटपाथों पर अवैध कब्जा कर रखा है जिससे आवागमन में दिक्कतें बढ़ रही हैं।फुटपाथ के दोनों ओर से अतिक्रमण तत्काल हटवाया जाए।
13-कंपिल में ओवरलोडिंग की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली नहीं मिलती फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है फसलें सूख रहीं हैं कंपिल में विद्युत व्यवस्था ठीक की जाए। ज्ञापन अवसर पर प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना, जिला महामंत्री मंजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष विपिन ठाकुर,ब्लाक अध्यक्ष हेतराम वर्मा, बिंदु सिंह गंगवार,प्रताप सिंह गंगवार, रामलाल गुप्ता,रामवीर, महिपाल सिंह राजपूत और श्रीकृष्ण शाक्य आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct