KAIMGANJ NEWS – कई गणमान्य लोगों एवं कलमकारों तथा जनसामान्य ने उनके अंतिम दर्शन कर दी श्रदांजलि
– गंगा के पावन तट पर बडे बेटे पवनगुप्ता ने दी पिता की चिता को मुखाग्नि इसी के साथ पार्थिक शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जन्म के बाद मृत्यु ही जीवन का शाश्वत सत्य है । किन्तु कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी मौत से लोगों को हार्दिक बेदना महसूस होती है । उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाता है । पत्रकारिता में रुक्षान रखने वाले कायमगंज नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी पत्रकारिता के निर्भीक कलमकार 65 बर्षीय प्रदीप कुमार गुप्ता के निधन की सूचना पर नगर तथा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । उनके अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा । बताया गया कि अस्वस्थ होने पर उन्हें कानपुर उपचार के लिए ले जाया गया था । जहां गत रात अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली । जहां से उनका पार्थिव शरीर उनके कायमगंज स्थित आवास पर लाया गया । जहां बडी संख्या में पहुंचे नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । इसके बाद गमगीन माहौल में उनकी शव यात्रा गंगा के पावन तट पर पहुंची । जहां उनके बडे बेटे पवन गुप्ता ने चिता को मुखाग्नि दे अंतिम संस्कार किया । शव यात्रा में उनकी अर्थी को उनके बड़े बेटे पवन गुप्ता सौरभ गुप्ता एवं पूर्व सभासद गौरव गुप्ता तीनों बेटों सहित अन्य परिजनों ने कांधा दिया । उनके आवास से ही शव यात्रा में शामिल हो पालिका अध्यक्ष डॉक्टर शरद गंगवार, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका सुनील कुमार चक, पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक के अलावा बबलू गुप्ता, सुनील गुप्ता ,दिलीप गुप्ता, मधुसूदन अरोड़ा, राकेश कुमार, रामनिवास , सुभाष गुप्ता आदि अन्य नगर के गणमान्य लोग तथा पत्रकार जयपालसिंह यादव, अनिल मिश्रा , फइमी खान, अनुराग सिंह गंगवार, दानिश खान, इतेन्द्र मिश्रा, उपेन्द्र मिश्रा, , अंकित गुप्ता, बबलू यादव सभी पत्रकार, आदि गंगा घाट तक गए । लगभग पांच माह पहले प्रदीप कुमार गुप्ता की छोटी बेटी की मौत हो गई थी, इसके बाद उनके बडे दामाद अजय गुप्ता की मौत भी दो माह पहले हुई जिसका उन्हें गहरा सदमा लगा था । प्रदीप कुमार गुप्ता अपने पीछे रोती बिलखती अपनी पत्नी मीरा गुप्ता तथा तीन बेटों व दो बेटियों को छोड़कर हमेशा के लिए चिरनिद्रा में लीन हो गए ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug