जरूरी सुविधाओं के बगैर ही कर दिया ऑपरेशन, प्रसूता की दर्दनाक मौत

Picsart 22 04 21 12 32 06 435

– प्रसूता के शव को अस्पताल गेट के बाहर रखवा कर परिजनों से कहा कहीं दूसरी जगह ले जाकर कराओ इलाज
– मृतका के परिजनों ने काटा हंगामा, इस निजी अस्पताल के संचालक तथा डॉक्टर अस्पताल में लगे पोस्टर बैनर हटा ,ताला लगा हुए फरार
कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 अप्रैल 2022
धरती पर भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले डॉक्टरों में बहुत से चिकित्सक धन के लालच में अपने पेशे की शान के खिलाफ जाकर तब- तक मरीज को झांसा देते रहते हैं। जब तक उसकी जान न चली जाए। ऐसे डॉक्टरों की मंशा केबल धन कमाना होती है। रोग पीड़ित गरीब की जिंदगी से उन्हें कोई मतलब नहीं होता। ऐसे ही लालच का एक मामला इसी रात उस समय सामने आया । जब कस्बा कायमगंज में तहसील पुलिया पुल गालिब के पास स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में पहली बार गर्भवती हुई एक प्रसूता की दर्दनाक मौत हो गई । बताया गया कि जनपद एटा थाना व कस्बा अलीगंज के मोहल्ला सुदर्शनदास निवासी दीपू तंतबार अपनी 28 वर्षीय गर्भवती पत्नी रिंकी को प्रसव पीड़ा होने पर डिलीवरी कराने के लिए 19 अप्रैल को कायमगंज लेकर आए। कायमगंज आने पर उन्हें एक दलाल आशा बहू मिली। उसने दीपू को झांसा देकर अपनी बातों में लेते हुए उसकी गर्भवती पत्नी को लाकर कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया । मृतका के पति ने रोते हुए बताया की उसी रात ऑपरेशन के नाम पर उससे काफी रुपया जमा करा लिया गया। और रात के 12:00 बजे के करीब उसकी पत्नी का ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन से एक बेटे को प्रसूता ने जन्म दिया। इसके तुरंत बाद तरह-तरह के बहाने बनाकर उसे लगातार ठगा जाता रहा। आरोप है कि बिना समुचित सुविधाओं तथा उपयुक्त ऑपरेशन थिएटर के ना होते हुए भी इस अस्पताल में ऑपरेशन कर देना एक आम बात है। ऐसा ही प्रसूता पिंकी के साथ भी हुआ । इसी बीती रात को पिंकी की हालत बहुत अधिक खराब होने लगी। तब उसके पति तथा अन्य परिजनों से कहा कि इन्हें कहीं बाहर ले जाओ और यह कहकर मर चुकी पिंकी को अस्पताल गेट से बाहर लाकर रख दिया। वेबस तथा परेशान परिजन प्रसूता को लेकर पड़ोस में ही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां देखते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित मृतका के परिजन कृष्णा हॉस्पिटल पहुंच गए। जहां उन्होंने मौत के लिए सीधे अस्पताल के संचालक तथा यहां की मालिक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिवी तिवारी को जिम्मेदार बताते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। मृतका के पति ने इस घटना के लिए अस्पताल के संचालक तथा मालिक डॉक्टर श्री तिवारी तथा डॉक्टर पीएस यादव को जिम्मेदार बताते हुए मुकदमा दर्ज कराने के लिए कायमगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर दी । पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

इनसेट:-
स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासनिक लापरवाही का खुलासा:-
कायमगंज में स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में लापरवाही तथा लालच के चलते आज प्रसूता पिंकी की मौत का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां इसी तरह की स्थिति में एक और प्रसूता को मौत की नींद सुलाया जा चुका है । उस समय भी मामला सुर्खियों में आया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासनिक लापरवाही के साथ ही कुछ अन्य कारणों के चलते मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था । आज फिर उसी तरह पहली बार मां बनने का सुख मन में सजाएं एक और प्रसूता पिंकी असमय ही काल के गाल में समा गई । हो सकता है इस मामले को भी पहले की ही तरह दवा दिया जाए । बताया जा रहा है कि इस अस्पताल की मालिक संचालक तथा डॉक्टर शिबी तिवारी जिनके नाम के आगे महिला रोग विशेषज्ञ की नेम प्लेट इस अस्पताल में लगाई गई है। यह डॉक्टर श्रीमती तिवारी वर्तमान समय में जनपद कासगंज के कस्बा पटियाली क्षेत्र में किसी सरकारी अस्पताल में नियुक्त बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि नियुक्ति वाले सरकारी अस्पताल में ड्यूटी करने की बजाय यह यही कायमगंज के अपने निजी कृष्णा हॉस्पिटल में उपचार करती हैं। इनके पटियाली अलीगंज तथा कायमगंज क्षेत्र की दलाल किस्म की आशाओं से अच्छी पहचान है। इसलिए कमीशन के चक्कर में इन्हीं में से बहुत सी दलाल किस्म की आशाएं प्रसूताओं एवं दूसरे मरीजों को बहला-फुसलाकर कृष्णा हॉस्पिटल कायमगंज में लाकर भर्ती कराती हैं । इसी जालसाजी का शिकार बनकर अकाल ही प्रसूता पिंकी काल के गाल में समा गई।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव/दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes