हर्ष फायरिंग में वधू पक्ष के मासूम को लगी गोली, दुखद मौत

Picsart 22 04 20 22 08 36 065

कायमगंज /फर्रुखाबाद 20 अप्रैल 2022
कोतवाली कायमगंज के गांव कुवेरपुर के मूल निवासी प्रेमचंद हाल निवासी फरीदाबाद- दिल्ली की बेटी की सगाई रस्म के लिए कुछ लोग वर पक्ष के गांव खिमसेपुर मोहम्मदाबाद निवासी किशनपाल जाटव के यहां गए थे ।किशनपाल के लड़के अर्जुन से प्रेमचंद व उनकी पत्नी ममता ने अपनी बेटी की शादी तय की थी। इसी वैवाहिक रस्म पूर्ति के लिए कुबेरपुर के निवासी टिन्कू जाटव जो प्रेमचंद के रिश्ते में खास होने के कारण अपने 4 वर्षीय बेटे दिनेश के साथ वहां पहुंचे थे। बताया गया कि सगाई रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय दूल्हे अर्जुन पुत्र किशनलाल जाटव के भाई गौतम ने खुशी में तमंचे से हर्ष फायर किया । लेकिन फायर नहीं हुआ। कारतूस तमंचे की नाल में फस गया। जिसे निकालने का गौतम जाटव प्रयास कर रहा था ,कि अचानक फायर हो गया, जो टिंकू जाटव के साथ गए उसके मासूम 4 वर्षीय बेटे दिनेश की गर्दन में जा लगा। इस दुखद घटना से खुशियां मातम में बदल गई। गोली लगने से लहूलुहान हुए बच्चों को लेकर परिजन लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके तुरंत बाद उसे वही किसी प्राइवेट अस्पताल में दिखाया गया। वहां भी बच्चे को मृत बताया गया। दुखी परिजन मासूम का शव लेकर अपने गांव कुबेरपुर कायमगंज आ गए। जहां सूचना पर कायमगंज कोतवाली पुलिस पहुंची। मामले की जानकारी लेकर घटना मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र की होने के कारण मोहम्मदाबाद पुलिस को सूचित किया गया। कोतवाली मोहम्मदाबाद से एसआई अशोक कुमार ने गांव कुबेरपुर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वही पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव/दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes