कायमगंज/फर्रुखाबाद 31जुलाई2022 उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर साहित्यिक संस्था साधना निकुंज एवं अनुगूंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में अध्यक्ष प्रोफ़ेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद का कथा साहित्य गांधी युग की आत्मा का जीता जागता चित्र है । उन्होंने सदियों से सड़ी गली परंपराओं में जी रहे समाज में वंचित वर्ग की दुर्दशा का कच्चा चिट्ठा खोला । लेकिन स्वयं कोई निदान नहीं दिया । उन्होंने न तो साहित्य में नग्न यथार्थ की हिमायत की और न कोरे आदर्श को तरजीह दी। प्रख्यात गीतकार पवन बाथम ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद मानव मनोविज्ञान के कुशल चितेरे थे।ईदगाह, कफन, नमक का दरोगा, दो बैलों की आत्मकथा जैसी अमर कहानियां और गवन एवं गोदान जैसे कालजयी उपन्यास हिंदी साहित्य की अक्षय निधि है ।प्रोफेसर कुलदीप आर्य ने कहा कि आर्थिक संकट झेलने के बावजूद उन्होंने अपने स्वाभिमान और अपनी कलम का सौदा नहीं किया। अंग्रेजी शासन द्वारा रायबहादुर की उपाधि को लौटाते हुए , उन्होंने कहा था कि वे जनता के ही रायबहादुर रहना चाहते हैं। हंसा मिश्रा ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की भाषा में उर्दू की मिठास और हिंदी का सहज प्रवाह है ।पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह ,डॉ सुनीत सिद्धार्थ ,जेपी दुबे ,शिव कुमार दुबे आदि ने कहा मुंशी प्रेमचंद की तुलना अंग्रेजी के महान कथाकार हार्डी से होती है ।दोनों ने सामाजिक और धार्मिक मान्यताओं को धता बताते हुए वैचारिक क्रांति को स्वर दिए ।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!
KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct