– दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश
– अमृत सरोवर योजना लागू होने के बाद भी लगभग हर गांव शहर और कस्बों में पुराने तालाबों पर आज भी बना हुआ है अतिक्रमण
कायमगंज /फर्रुखाबाद 31 जुलाई 2022
पर्यावरण एवं गिरते भूजल स्तर के लिए जल का संचयन एवं संरक्षण शासन की प्राथमिकता बन चुका है । इसीलिए प्रदेश सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत एक तालाब का निर्माण या फिर अस्तित्व हीन हो रहे तालाबों का जीर्णोद्धार कर उनका सुंदरीकरण किया जाना कार्य योजना में शामिल किया गया है। इस कार्य को सही ढंग से कराने के लिए प्रशासन भी शासन के निर्देश के अनुसार कार्य करने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। जिले में कई स्थानों पर नए तालाबों की खुदाई के साथ ही पुराने तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य इस समय प्रगति पर है । इसी योजना के अंतर्गत विकासखंड कायमगंज की ग्राम पंचायत अताईपुर जदीद में यहां के एक पुराने तालाब का जीर्णोद्धार कर उसका सुंदरीकरण किया जा रहा है। कार्य की गुणवत्ता देखने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी एम अरुण मौली अधीनस्थ अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे। यहां पहुंच कर जिलाधिकारी ने किए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया, तथा मानक के सापेक्ष योजना अनुसार कार्य कराने के लिए निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान नानिकराम से कहा की सुंदरीकरण के साथ तालाब के किनारे वाले तटों पर बैठने के लिए आरामदायक तथा मजबूत बैंचों की भी व्यवस्था कराई जाए। कुछ देर तक हो रहे कार्य का निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी का काफिला अगले निरीक्षण स्थल की ओर रवाना हो गया। लगातार किए जा रहे तालाबों पर अवैध कब्जे तथा उन्हें अस्तित्व हीन बनाते जाने के कारण वर्षा के पानी का संचय नहीं हो पा रहा है। भू जल स्तर को बनाए रखने के लिए तालाबों का होना हमेशा से आवश्यक रहा है। कुछ समय पहले ही ऐसा कोई गांव कस्बा या शहर नहीं हुआ करता था। जहां पर्याप्त संख्या में छोटे या बड़े आकार के तालाब आसानी से दिखाई दे देते थे। लेकिन लोगों के स्वार्थ और भू माफियाओं की साजिश ने इन तालाबों के अस्तित्व को ही लगभग समाप्त सा कर दिया है। यदि कोई तालाब बचा भी है तो उसका वह आकार नहीं रहा है जो आज से लगभग 15 या 20 वर्ष पहले था । अकेले कस्बा कायमगंज में कई ऐसे तालाब हैं। जो अभिलेखों में तो दर्ज हैं। लेकिन मौके पर वहां तालाब नाम की कोई चीज तो अलग की बात है, निशान तक मिटाए जा चुके हैं। उदाहरण के लिए रेलवे रोड कायमगंज पर स्थित निरीक्षण भवन से सड़क पार पूरब दिशा की ओर झील नाम से एक बहुत बड़ा कई एकड़ में फैला हुआ विशाल आकार वाला तालाब अस्तित्व में था । इसके बड़े आकार के कारण ही इसका नाम तालाब की जगह झील पड़ गया था । लेकिन राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी करके इस विशालकाय तालाब को भू माफियाओं ने अस्तित्व हीन कर दिया है। ऐसे और बहुत से तालाब हैं जो अस्तित्व हीन हो चुके हैं या फिर लगातार किए जा रहे अतिक्रमण की जद में आते जा रहे हैं। ऐसा नहीं कि प्रशासनिक अमले की अंतिम कड़ी हल्का लेखपाल और कानूनगो या फिर अन्य जिम्मेदारों को इसकी जानकारी नहीं है । जानकारी भी है वे सब कुछ जानते हुए भी ज्ञात अथवा अज्ञात कारणों या फिर राजनीतिक दबाव साथ ही धनलोलुप्ता जैसे अन्य कारणों के चलते अपने स्तर से कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। इसी का लाभ उठाकर भू माफिया तालाबों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपए की कमाई इन तालाबों की भूमि पर कब्जा करने के बाद उन्हें बेचकर करते जा रहे हैं। पर्यावरण प्रेमी तथा जल संरक्षण में गहरी रूचि रखने वाले जागरूक नागरिकों का कहना है कि क्या कभी वह दिन भी वापस आएगा। जब भ्रष्टाचार को धता बताकर जल संचय तथा पर्यावरण के लिए आवश्यक तालाब अपने पुराने अस्तित्व को प्राप्त कर सकेंगे?
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!
KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct