अंबेडकर पार्क का भूखंड अतिक्रमण मुक्त, होते ही भाकियू ने किया धरना समाप्त

Picsart 22 07 31 20 23 18 245

कायमगंज / फर्रुखाबाद 31 जुलाई 2022
कोतवाली ब तहसील क्षेत्र कायमगंज के गांव शिवरई मठ में अंबेडकर पार्क के लिए सुरक्षित भूखंड चिन्हित किया गया था ।उस चिन्हित भूखंड पर कुछ लोगों ने स्थाई या अस्थाई आवास बनाकर रहने की व्यवस्था कर ली थी । हालांकि जो लोग इस जमीन पर आवास बनाकर रहने लगे थे। बे भी गरीब लोग ही थे। कायदे से ऐसे लोगों के लिए ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम समाज की जमीन देकर आवासीय व्यवस्था करनी चाहिए थी। लेकिन राजनैतिक कारणों से अंबेडकर पार्क पर ही बस्ती बसा दी गई ।इस अंबेडकर पार्क के लिए आरक्षित भूखंड को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति )के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता पिछले दो-तीन दिन से तहसील परिसर में डेरा जमा कर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी मांग थी कि पार्क की जगह जितनी आरक्षित है । उसे अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाए। हो रहे धरना प्रदर्शन की स्थिति को समझ कर आज उप जिलाधिकारी संजय सिंह राजस्व टीम एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज संजय कुमार मिश्रा तथा एसएसआई सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ।जहां उन्होंने अंबेडकर पार्क की जमीन की पैमाइश के साथ ही चिन्हांकित कराते हुए उसे किए गए अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया । पार्क की जमीन मुक्त होते ही भारतीय किसान यूनियन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपना धरना प्रदर्शन भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes