शमसाबाद फर्रुखाबाद 31 जुलाई 2022 त्योहार पर गरीबी के साये में जीने बाले गरीबो को शमसाबाद पुलिस ने राहत सामिग्री उपलब्ध कराई। राहत सामिग्री पाकर गरीबो के चहरे खिले । कहावत है भले ही पुलिस का चेहरा खूखार हो लेकिन कही न कही उनके दिलों में जगह होती है ऊपर बाले ने अगर दिल दिया तो उसमें प्रेम का आगाज भी किया। मानवता का आगाज हर किसी के लिए होता है चाहे बो समाजसेवी हो या पुलिस विभाग के कर्मी मानवता का रिश्ता हर किसी से जुड़ा है। यह रिश्ता कहीं ना कहीं किसी न किसी रूप में एक दूसरे की सहायता कर समाज में लोगों को एक अनोखा संदेश देते है। ऐसा ही कारनामा शमशाबाद थाना पुलिस द्वारा किया गया जिसमें प्रभारी थानाध्यक्ष शमसाबाद मनोज भाटी के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों ने घुमंतू जाति के लोगों को भोजन करा भरे तीज के त्योहार पर राशन सामिग्री उपलब्ध कराकर मानवता की मिसाल पेश की। जी हां दिन रविवार का था लोग आ रहे थे जा रहे थे इन्हीं लोगों में कुछ ऐसे लोग भी थे जो गरीबी के साए रहकर किसी तरह अपने घर का गुजारा करते थे या फिर यूं कहें घर-घर हाजिरी देकर रहमो करम की भीख मांगने वाले भोजन आदि से भरण पोषण करते थे । थाने के निकट जब महिला पुलिस कर्मियों ने उक्त लोगों को देखा तो उनका दिल पसीज गया उन्हें पास में बुलाया हाल जाना और फिर उनसे पूछा कि क्या भूख लगी है। खाना खाओगे जिस पर घुमंतू जाति के लोगों ने महिला पुलिस कर्मियों को गरीबी का वास्ता देकर खाने की बात कही प्रभारी थानाध्यक्ष शमसाबाद मददगार भाटी द्वारा खाने की सामग्री मंगवा कर उपलब्ध कराई । खाने में आलू से लेकर आलू दाल चावल के अलावा सरसों का तेल अन्य सामान था । राशन सामग्री पाकर उक्त लोगों ने पुलिस कर्मियों के इस व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा तीज का त्यौहार था गरीबी के साए में बेहाल थे और तीज के त्योहार पर बच्चों को मन का खाना भी नहीं खिला सकते थे पुलिस कर्मियों द्वारा की गई मदद उनके लिए काफी है लोग राहत सामग्री पाकर पुलिसकर्मियों के ब्यबहार की प्रशंसा कर रहे थे। लोगों का कहना था यह बात सही है पुलिस का चेहरा खूंखार होता है लेकिन कहीं- न कहीं उनका भी किसी न किसी से मानवता का भी रिश्ता है ।उनके दिलों में भी भगवान हैं लोग तहे दिल से पुलिस के प्रशंसनीय कार्य की प्रशंसा कर रहे थे।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct