कायमगंज / फर्रुखाबाद 31 जुलाई 2022
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत अध्यापक पिछले काफी समय से अपने ट्रांसफर की राह देख रहे हैं। हालांकि विभाग ने शिक्षकों के जनपद के अंदर ट्रांसफर व समायोजन की नीति अभी कुछ दिन पूर्व जारी की है। जिसमें मात्र स्वीकृत पदों से अधिक (सरप्लस) की स्थिति में कार्यरत अध्यापकों को ही आवेदन करने का अवसर प्रदान किये जाने का हवाला दिया गया है।
शिक्षक संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने शिक्षकों के जनपद के अंदर तथा अंतर्जनपदीय पारस्परिक (म्यूच्यूअल) स्थानांतरण बिना किसी रोक के वर्षभर ऑनलाइन किये जाने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री सहित विभागीय उच्चाधिकारियों को मांगपत्र भेजते हुए अवगत कराया है कि भारी संख्या में शिक्षक एक दूसरे के गृह ब्लॉक/क्षेत्र तथा जनपद में कार्य कर रहे हैं। वे एक दूसरे के स्थान पर ट्रांसफर चाहते हैं। जिससे किसी भी प्रकार का शैक्षिक व्यवस्था में व्यवधान भी नहीं होगा और न ही स्वीकृत पदों के सापेक्ष कार्यरत शिक्षकों का अनुपात प्रभावित होगा। इसके अतिरिक्त विभाग पर भी किसी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक भार भी नहीं बढ़ेगा।लेकिन विभाग की नीतियों की जटिलता के चलते उनके पारस्परिक ट्रांसफर नहीं किये जा रहे हैं।
यूटा के जिलाध्यक्ष- पियूष कटियार ,जिला महामंत्री- पंकज यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल वर्मा,कोषाध्यक्ष सोमेश कुमार,संयुक्त महामंत्री संजीव गुप्ता उपाध्यक्ष विनोद गौतम,तौफीक खान, सत्यवीर, संगठन मंत्री अतुल कुमार आदि ने विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि जनपद में ऐसे सैंकड़ों शिक्षक हैं। जो म्यूच्यूअल ट्रांसफर चाहते हैं। लेकिन शासन स्तर से सुविधा सतत जारी न रखने के कारण वे ट्रांसफर नहीं ले पा रहे हैं। इसलिए शासन को चाहिए की ट्रांसफर नीति में बदलाव कर उसे उपयोगी एवं सरल बनाया जाए।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun