_इस घटना से पूर्व दो गांवों में भी बेखौफ चोर दे चुके है चोरी की घटनाओं को अंजाम
कायमगंज / फर्रुखाबाद 1 अगस्त 2022
शातिर चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान का शटर उचका कर उसमें रखी नकदी तथा जेवरात का अन्य सामान चुरा लिया। वही उसके पड़ोस की ज्वेलर्स वाली दुकान का शटर उचका कर चोरी करने का असफल प्रयास किया। किंतु चोर दूसरी दुकान से चोरी करने में सफल नहीं हो सके। नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी ऋषभ बर्मा उर्फ कन्हैया पुत्र स्वर्गीय विजय शंकर वर्मा की कायमगंज रेलवे स्टेशन एवं नहर पुल के बीच स्थित मार्केट में ज्वेलर्स की दुकान अलीगंज रोड पर है । ज्वेलर्स ने पुलिस को चोरी की घटना से अवगत कराते हुए, दी गई तहरीर में कहा है कि उसे आज सोमवार को प्रातः लगभग 4:45 बजे फोन पर सूचना मिली कि उसकी दुकान का शटर काटकर चोरों ने चोरी कर ली है। सूचना मिलते ही मैं मौके पर पहुंचा, तो दुकान का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था । देखा तो पता चला कि चोरों ने ₹2000 नकद ,3 गाठी लगभग ₹5000 की तथा टूटी फूटी और पुरानी चांदी जिसकी कीमत करीब ₹18000 होगी । सारा सामान चुरा लिया। उसने यह भी बताया कि उसके पास में ही दीपक ज्वेलर्स की भी दुकान है। चोरों ने इस दुकान का भी शटर उचका कर चोरी करने का प्रयास किया। किंतु वे सफल नहीं हो पाए । पुलिस ने मामले को धारा 457 -380 के अंतर्गत दर्ज किया है।
इनसेट
बताते चले इस घटना से कुछ दिन पूर्व ही ग्राम नगला पति एवं गांव मई हादीदादपुर में भी बेखौफ चोर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है। ताबातोड़ चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। लोगों में हो रही चर्चाओं के अनुसार जब रात्रि के समय पुलिस गश्त करती है तो फिर इन चोरी की घटनाओं को चोर कैसे अंजाम देते चले आ रहे हैं। हालाकि पुलिस ने इन दोनों चोरी की घटनाओं में मामला दर्ज कर लिया था और पुलिस जल्द से जल्द इन बेखौफ चोरों को गिरफ्त में लेते हुए चोरी की घटनाओं का खुलासा करेगी। बारहाल जो भी हो व्यापारियों में नाराजगी व्याप्त है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun