पर्यावरण बचाए रखने के लिए जन- जागरण आंदोलन की आवश्यकता

IMG 20220601 WA0065 2

रिपोर्ट जाउपाल सिंह यादव

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 5जून 2022

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन नगर के मोहल्ला सधवाड़ा स्थित कृष्णा प्रेस परिसर में विश्व बंधु परिषद द्वारा किया गया ।आयोजित गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रो० रामबाबू मिश्र ने कहा धरती के निरंतर बदलते तापमान से दुनिया में हो रही तबाही से बेखबर हम शुतुरमुर्ग की तरह रेत में चोंच दावे बैठे हैं । बहुत बड़े भू-भाग में कुआं, बाबडी, तालाब, पोखरों की जगहों पर अवैध कंक्रीट के जंगल पसरे हुए हैं । करोड़ों रुपए खर्च करके प्रतिवर्ष पौधारोपण की रस्मअदा की जाती है। लेकिन दो -चार दिन बाद ही या तो पौधे सूख जाते हैं या उन्हें आवारा पशु चर जाते हैं। इस अवसर पर युवा अधिवक्ता हंसा मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव जीवन को जब भी अपनी आवश्यकता महसूस हुई तो उसने उसकी पूर्ति के लिए प्रयास किया। आज आवश्यकता पूरे विश्व में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने की है । इसलिए समाजसेवी संस्थाओं, शिक्षकों, साहित्यकारों व छात्रों को आगे आकर जन -जागरण आंदोलन चलाने की है । यदि समय रहते ऐसा नहीं किया गया तो बढ़ता प्रदूषण पूरे विश्व के लिए घातक सिद्ध हो सकता है । पूर्व प्रधानाचार्यअहिवरनसिंह ने कहा कि निरंतर जहरीली गैसों के उत्सर्जन और बेतहाशा दौड़ते वाहनों से हो रहे ध्वनि प्रदूषण से मानव जीवन खतरे में है । शिक्षक जेपी दुबे ने कहा कि जन सहयोग के बिना अकेली सरकार पर्यावरण प्रदूषण नहीं रोक पाएगी । पाठ्यक्रमों में पर्यावरण का पेपर रख देने से काम नहीं चलेगा। इस अवसर पर शिव कुमार दुबे ,गीतकार पवन बाथम ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण को हर हाल में शुद्ध एवं संरक्षित रखने पर जोर दिया।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes