शमशाबाद से संवाददाता मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
शमसाबाद फर्रुखाबाद 6 जून 2022 40 घंटे गुजरने के बावजूद भी क्षेत्र में नहीं पता चल सका आदमखोर चीते का सुराग। शमसाबाद क्षेत्र के ग्रामीणों में आदमखोर जंगली जानवर के आने की सूचना से गरीब मजदूर किसानों में दहशत का माहौल। जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नीबल पुर में जहां शनिवार की सुबह 6:00 बजे के करीब सौच क्रिया के लिए जाते समय ग्रामीणों द्वारा एक आदमखोर जंगली जानवर देखा गया था । ग्रामीणों ने चीते के होने की जानकारी दी थी । उधर आदमख़ोर चीता देखे जाने के बाद भयभीत ग्रामीणों द्वारा शोर मचा कर सुरक्षा के लिहाज से खुद को एक कोठरी में बंद कर लिया था। जबकि कोठरी के अंदर फोन के जरिए चीते के होने की जानकारी गांव वालो को दी थी । कुछ लोगों द्वारा जानकारी शमशाबाद थाना पुलिस को भी दी गई थी। वही वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दिए जाने के बाद क्षेत्र में कांबिंग कराए जाने की मांग की गई । हालांकि शमशाबाद क्षेत्र के गांव नीवलपुर जहां ग्रामीणों द्वारा आदमखोर चीते को देखा गया था उस इलाके में वन विभाग के दरोगा अरुण अवस्थी द्वारा टीम के साथ कांबिंग की गई थी काम्बिंग के दौरान जो पैरों के निशान देखे गए थे उन निशानों के नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया था। वन रेंजर अवस्थी का कहना था संभवत चीते के निशान तो नहीं लेकिन किसी जंगली जानवर के जरूर है। फिर भी जांच हेतु कार्रवाई आगे बढ़ा दी गई है। जांच उपरांत पता चल सकेगा कि आखिर जो पैरों के निशान पाए गए हैं वह किसके हैं कहीं आदमखोर चीते के तो नहीं मालूम रहे शमशाबाद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ज्यादातर लोग मजदूरी का कार्य करते हैं कुछ लोग ऐसे हैं जो कृषि क्षेत्र से वास्ता रखकर सुबह से शाम तक खेतों में मेहनत मजदूरी करते हैं जिसके बदले उन्हें संपन्न किसानों द्वारा मजदूरी के रूप में दिहाडी उपलब्ध कराई जाती है जब से क्षेत्र में चीता देखे जाने की बात उनके संज्ञान में आई है तब से आम लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है किसानों का कहना है गांव में रहने वाले ज्यादातर लोग कृषि कार्य के सहारे अपने घर परिवार की रोजी रोटी चलाते हैं ज्यादातर वक्त उन्हें अपने खेतों पर ही गुजारना पड़ता है ऐसे हालातों में अब उन्हें खेतो में जाने से डर लगने लगा है साइकिल मोटर साइकिल के सहारे फेरी लगाकर कारोबार करने वाले लोगों में भी दहशत का माहौल देखा गया सबसे बड़ी बात यह है यहां के ग्रामीणों में अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर भय देखा जा रहा है बड़े तो बड़े छोटे भी घर से बाहर आवश्यक कार्य से जाते हैं ऐसे हालातों में लोगों को सिर्फ एक ही डर सता रहा है कि कहीं आदमखोर जंगली जानवर चीता ना आ जाए गांव में ज्यादातर लोगों की जुबान पर यही चर्चा है । जब से क्षेत्र में आदमखोर चीते की आमद हुई तब से लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। वही आसपास ईट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर लोगो में भी दहशत का माहौल देखा गया बताते है आदमख़ोर चीते के देखे जाने के बाद कुछ लोग शनिवार को ही पलायन कर गए थे। रबिबार भी लोगों में दहशत का माहौल देखा गया जानकार लोगों का कहना था आदमखोर जंगली जानवर तभी जंगल छोड़कर बाहर आता है जब उसे शिकार की समस्या होने लगे अथबा कमजोर होने के कारण शिकार करने में असमर्थ हो या फिर जंगल में किसी दूसरे जंगली जानबर ने कब्जा कर लिया हो। ऐसे हालातों में खूखार जानवर जंगल छोड़कर भोजन की तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों में आ जाते हैं । कुछ लोगों मानना है जंगल खूंखार रवैया अपनाने वाले आदमखोर जंगली जानबर जब घायल हो जाते हैं अथवा पंजों में कांटे चुभ जाते हैं जिसकी वजह से शिकार नहीं कर पाते ऐसे हालातो में जंगल छोड़कर गांव की तरफ आ जाते हैं खैर जो भी कारण हो लोगों में आदमखोर चीते की आमद के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct