kaimganj news शराबी पति पर मारपीट करने एवं अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप लगा विवाहिता ने कराई रिपोर्ट दर्ज

Picsart 23 05 04 13 46 51 777

Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 6 मई 2023

विवाहिता आरती पुत्री शैलेंद्र कुमार निवासी गांव चांदपुर थाना कादरी गेट फर्रुखाबाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 4 वर्ष पहले हिंदू रीति रिवाज के अनुसार कस्बा कायमगंज के मोहल्ला नौनियमगंज निवासी आकाश पुत्र विक्रम के साथ हुई है। पीड़िता का कहना है कि शादी के समय उसके पिता ने सोने की चैन, तीन सोने की अंगूठी, व चांदी की करधनी सहित अन्य जेवरात का सामान दहेज में दिया था। लेकिन इससे उसके ससुराल संतुष्ट नहीं हुए ।अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मजबूरी बताने पर ससुराली जन उसे प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता का कहना है कि शादी के बाद उसने 2 बच्चों को जन्म दिया। इनमें एक बेटा तथा दूसरी बेटी है। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवश होकर वह अपने पिता के पास रह रही है। जबकि उसके पति व ससुरालियों की पैतृक संपत्ति कायमगंज क्षेत्र के ही गांव मई हादीदादपुर में है। इसके अलावा नोनियम गंज में भी मकान आदि गृहस्थी का सारा सामान मौजूद है। लेकिन यह लोग उसे ससुराल में नहीं रहने दे रहे हैं। महिला ने कहा कि जब उसे घर से निकाला था तो उसके पति आकाश ने उसका सारा जेवर तो छीन ही लिया ।कपड़े भी ले लिए साथ ही उसकी अबोध बच्ची को भी उठा ले गए। महिला ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए अपनी अबोध बच्ची वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी पति आकाश पुत्र विक्रम सिंह हाल पता नोनियमगंज के विरुद्ध आईपीसी की धारा 498a, 323, 504 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3 व4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes