kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद 6 मई 2023
साहित्यिक संस्था साधना निकुंज एवं अनुगूंज के संयुक्त तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने तथागत बुद्ध को युगांतर कारी महामानव बताया। इस अवसर पर प्रोफे. राम बाबू मिश्रा( रत्नेश )ने कहा कि तथागत बुद्ध ने वैदिक दर्शन के बुद्धि वाद में करुणा का रस घोला और जनसाधारण में बांट दिया। लोक भाषा पाली का प्रयोग करने से उनके उपदेशों का जादू सबके सिर पर चढ़कर बोला। उन्होंने स्वर्ग और नर्क, आत्मा और परमात्मा ,पाप और पुण्य का निषेध किया और सम्यक विवेक का पालन करने को कहा। ।सांख्य दर्शन की तरह बौद्ध मत भी अनीश्वर वादी तो है । लेकिन नास्तिक नहीं । ख्याति लब्ध गीतकार पवन बाथम ने इस अवसर पर अपनी रचना के माध्यम से मानवता की ओर इशारा करते हुए कहा कि:-
– मसले हल होते नहीं ,कभी भी करके युद्ध ।
सभी काम करता गलत यदि मानव हो क्रुद्ध।।
सीख है गौतम बुद्ध की, सब जन एक समान ।
प्रेम ,दया औ क्षमा से,
बनता व्यक्ति महान।।
हंसा मिश्रा ने कहा कि:-
अपना दीपक आप बन, जीवन जियो विशुद्ध ।
सम्यक बोध करा गए ,हमें तथागत बुद्ध।।
गोष्ठी में प्रधानाचार्य शिव कांत शुक्ला, अहिवरन सिंह गौर ,जेपी दुबे ,वी एस तिवारी मनीष गौड़ आदि ने कहा कि बुद्ध ने सनातन धर्म के सिद्धांतों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया । हिंसा और आतंक से ग्रस्त विश्व को आज तथागत बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug