Kaimganj news -कई घंटे चली जांच, जीएम नहीं पहुंचे मौके पर,बोले श्रमिक नहीं था तो कैसे पहुंचा अंदर
कायमगंज। फर्रुखाबाद
दा किसान सहकारी चीनी मिल में ट्यूब मिस्त्री केे शव मिलने के मामले में श्रम विभाग के सहायक निदेशक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान उन्होंने कहा मृतक श्रमिक नहीं था तो अंदर कैसे पहुंचा। जांच के दौरान जीएम मौके पर नहीं पहुंचे। इसको लेकर टीम नाराज दिखी।
द किसान चीनी मिल परिसर के इंजेक्शन चैनल के गंदे नाले हौद में 10 जुलाई को जनपद लखीमपुर के कुम्हारनटोला निवासी बबलू का शव मिला था। बबलू टयूब मिस्त्री था। मिल में शव मिलने पर श्रम विभाग सक्रिय हुआ। इसको लेकर मंगलवार को श्रम विभाग के सहायक निदेशक कारखाना रामबहादुर सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार, वरिष्ठ बाबू विजय चैधरी मिल पहुंचे। जहां उन्होंने मिल कर्मचारियों से बात की। उसके बाद घटनास्थल देखा। वहां नाले की गहराई आदि की भी जानकारी ली। वहां के कर्मचारियांे के वयान लिए। इस संबंध में सहायक निदेशक ने बताया मिल में शव मिलने के संबंध में जांच की गई है। कर्मचारियों के वयान लिए गए है। उन्होंने बताया जिस संस्थान में बीस से अधिक श्रमिक कार्य करते है वह कारखाने की श्रेणी में आतस है। जब लाईसेंस के बारे में पूछा गया तो मिल के पास लाईसेंस नहीं है। जबकि यह फैक्ट्री 1974 से चालू है। उनका कहना है मिल के जीएम जांच में सहयोग नहीं कर रहे है। उन्होंने कहा मिल में चाहरदीवारी भी है। सुरक्षा गार्ड भी है। सवाल यह है यदि श्रमिक मिल का नहीं था तो अंदर कैसे पहुंचा। कही न कही पर मिल प्रशासन बात छुपा रहा है। हालाकि मिल प्रशासन उसे अपना श्रमिक मानने से साफ इनकार कर रहा है। उन्होंने बताया मृतक के घरवालों से भी बात होगी। यदि मिल प्रशासन 15 दिन में जवाब नहीं देता है तो नोटिस दिया जाएगा। उसके बाद तय सीमा के बाद बिधिक कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug