Kampil Farrukhabad news –बेखौफ चोरों ने की किसान के घर से लाखों की चोरी, पड़ोसी बुजुर्ग महिला से की मारपीट घटना से इलाके में दहशत

Picsart 23 07 18 20 06 35 576

Kampil farrukhabad-news- महिला के जागने पर भागे चोर, मचा हड़कंप, फोरेंसिक टीम ने की मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल

कंपिल/ फर्रुखाबाद 18 जुलाई 2023
थाना कंपिल क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में बेखौफ शातिर चोरों ने किसान के घर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया ।जब शातिर चोर पड़ोसी के घर घुसे तो वहां आहट पर बुजुर्ग महिला जाग गई और उसने शोर मचा दिया। इस पर गुस्साए चोरो ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।

Picsart 23 07 18 20 05 18 996

और भाग गए। चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
सोमवार की रात क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में शातिर चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। गांव के शिवकुमार सिंह अपने परिवार के साथ छत पर थे। तभी बेखौफ शातिर चोर दीवार के सहारे घर में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व जेबरात चोरी कर लिया। उसके बाद शातिर चोर पड़ोसी गजेन्द्र की छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। जहां बरामदे में गजेन्द्र की मां व उसकी छोटी पुत्री सो रही थी। अचानक आहट सुनकर उसकी मां जाग गई। उन्होंने आवाज लगाई तभी शातिरों ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर दी। जिसमें वह घायल हो गई। तभी आवाज सुनकर परिजन जाग गए। चीखपुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी जाग गए। इसी बीच मौका पाकर चोर भाग गए। चोरी की घटना से हडकंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस जांच कर लौट गई। पीड़ितों ने घटना को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इस पर थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जहां जांच पड़ताल की। पीड़ित शिवकुमार ने बताया चोर उनके घर से बीस हजार की नकदी, करीब तीन लाख रुपए का जेबर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बाद पुलिस ने केबल खाना पूरी करने का ही प्रयास किया । उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद मुकदमा दर्ज हो सका ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes