कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 सितंबर 2022
Kaimganj News: लोगों के जीवन से लालच में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में कार्यरत एएनएम कर रही है खुला खिलवाड़ :- जिसका ताजा उदाहरण आज एक बार फिर सामने आया। उसके अनुसार कायमगंज क्षेत्र के गांव बलीपुर गढी निवासी संतोष कुमार की पत्नी ममता को यहां की आशा सुमन के साथ ईएमटी सुनील कुमार तथा एंबुलेंस पायलट द्वारा लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि महिला तीसरी संतान के रूप में बच्चे को घर पर ही जन्म दे चुकी थी।
इसके बाद अस्पताल लाई गई थी। जांच के दौरान प्रसूता के प्लेसेंटा फंसा हुआ पाया जाने पर डॉक्टर ने उसे डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। उसी समय दूसरी आशा ने प्रसूता तथा उसके साथ आए तीमारदार को अपनी बातों में फंसा कर इसी सरकारी अस्पताल में कार्यरत एएनएम मंजुल तिवारी के आवास पर ले जाकर खड़ा कर दिया। यहां महिला को उपचार करके बिल्कुल सही करने की कहकर ए एन एम तिवारी ने भरोसा दिया और अपने घर पर ही प्राइवेट ढंग से दुकान की तरह सजाई गई क्लीनिक में भर्ती कर लिया। समाचार लिखे जाने तक जिंदगी मौत के बीच जूझ रही बेचारी प्रसूता इसी एएनएम के अस्पताल स्थित सरकारी आवास पर थी।
ईश्वर जाने उस बेचारी की जिंदगी का क्या होगा? क्या यह नीम हकीम अधकचरा ज्ञान रखने वाली एएनएम मंजुल तिवारी उसे सही कर पाएगी या फिर अन्य केसों की तरह इस महिला का जीवन भी खतरे में डाल दिया जाएगा। खैर जो भी हो लेकिन शासन से भारी भरकम सरकारी सुविधाओं के साथ अच्छी खासी रकम हर महीने वेतन के रूप में पाने वाले यहां के अस्पताल अधीक्षक इस ओर ध्यान तक नहीं दे रहे हैं। क्या उन्हें नहीं देखना चाहिए कि उनके अधीनस्थ कार्यरत यह स्वास्थ्यकर्मी धन के लालच में लोगों के जीवन से इस तरह का खिलवाड़ न करें। लेकिन न जाने क्यों अधीक्षक भी इस ओर देखना तक मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर न्यायालय ने किया फैसला सुरक्षित
-
5 arrested with illegal liquor: आबकारी तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने अपमिश्रित अवैध शराब सहित पांच किए गिरफ्तार
-
इलाज के बहाने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के अज्ञात काउंसलर पर 1,70,000 रुपए ठगी का आरोप लगा ,पीड़ित ने कराया मुकदमा दर्ज
-
महिला सहित दो लोगों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर, किया आत्महत्या (Sucide) का प्रयास
-
अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल Bike accident
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug